सेंसेक्स में 1800 अंकों की गिरावट के बावजूद इन 25 शेयरों में लगा अपर सर्किट, 52 वीक हाई पर पहुंचे स्टॉक, निवेशक हुए मालामाल

सोमवार को बाजार में भारी गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया. 25 स्टॉक्स अपर सर्किट के साथ 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. गिरते बाजार में भी इन शेयरों ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया और बाजार की कमजोरी के बीच मजबूत खरीदारी दिखी.

शेयर में तेजी. Image Credit: Getty image

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर रही और शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10:30 बजे तक S&P BSE सेंसेक्स 1,816.32 अंक टूटकर 72,716.64 पर आ गया, जबकि NSE निफ्टी50 578.25 अंक फिसलकर 22,536.25 के स्तर पर पहुंच गया. दोनों प्रमुख इंडेक्स में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. इस गिरावट के बीच कुछ ऐसे शेयर भी रहे जो अपर सर्किट के साथ अपने 52 वीक हाई पर पहुंच गए जिससे इन शेयरों के निवेशकों को मुनाफा हुआ. आइये जानते हैं कि किन शेयरों में ये तेजी देखी गई.

इन 25 शेयरों में लगा अपर सर्किट

हालांकि, इस भारी गिरावट के बीच कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने निवेशकों को राहत दी. इन चुनिंदा स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और ये शेयर अपर सर्किट के साथ अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जिससे निवेशकों को शानदार मुनाफा मिला.

Sr Noशेयर का नामकोड नामसर्किट (%)52 Week High (₹)
1एएमएस पॉलिमर्सAMS4.99%53.49
2एपीटी पैकेजिंगAPTPACK5.00%157.60
3एशिया कैपिटलASIACAP4.99%31.13
4एक्सिस सॉल्यूशंसAXISOL4.99%197.60
5भगवती गैसBHAGGAS4.74%2.43
6बीजहंस इंडस्ट्रीजBIJHANS5.00%55.23
7सिटर्जिया बायोकेमिकल्सCITURGIA4.99%193.70
8कोविड टेक्नोलॉजीजCOVIDH1.98%50.98
9डॉल्फिन मेडिकल सर्विसेजDOLPHMED4.74%4.65
10फ्रंटलाइन फाइनेंशियलFRONTFN4.86%2.59
11फंडवाइजर कैपिटलFUNDVISER5.00%360.00
12गलाडा पावर एंड टेलीकॉमGALADA1.86%6.02
13गायत्री प्रोजेक्ट्सGAYAPROJ4.96%14.18
14घुशाइन फिनट्रेड ओशनGHUSHINE4.97%22.19
15इंडसोयाINDSOYA4.98%18.14
16इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल सर्विसेजINTEGFD4.99%65.42
17कनेल इंडस्ट्रीजKANELIND4.99%17.04
18कार्तिक इन्वेस्टमेंट ट्रस्टKARTKIN5.00%2045.65
19मॉडर्न मैलिएबल्सMODMA4.97%17.10
20मृगेश ट्रेडिंगMRUTR1.99%15.89
21प्रोग्रेक्स वेंचर्सPROGREXV4.99%28.18
22सुरभि इंडस्ट्रीजSURBHIN4.98%57.51
23आंचल इस्पातAANCHALISP4.96%23.26
24एडवांस सिंटेक्सASYL4.89%6.01
25अल्का इंडियाALKA4.97%14.16

गिरावट से डूब गए ₹12 लाख करोड़

सेंसेक्स और निफ्टी में इस तेज गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी साफ नजर आया. सुबह करीब 10:27 बजे तक BSE का कुल मार्केट कैप घटने से निवेशकों की ₹12 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ हो गई, जिससे बाजार में डर का माहौल बन गया.

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में ₹12 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1800 अंक ढहा; रुपये में रिकॉर्ड गिरावट सहित इन 5 कारणों से आई तबाही

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.


Latest Stories