Q3 नतीजों के बाद रॉकेट बना ये शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, Royal Enfield बनाती है कंपनी

बेहतर ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक को देखते हुए EMKAY ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में क्रमशः करीब 4 फीसदी और 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही टारगेट प्राइस करीब 9 फीसदी बढ़ाकर 7500 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 6900 रुपये था.

तिमाही नतीजों के बाद चढ़े शेयर. Image Credit: Canva

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Eicher Motors ने Q3 के नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया है. नतीजों के बाद 11 फरवरी को Eicher Motors के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. इस तेजी के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी रैली देखने को मिली. यह Nifty 50 में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाला शेयर रहा. ब्रोकरेज हाउस EMKAY ने इस पर अपनी रिपोर्ट जारी की है.

Q3 में मजबूत प्रदर्शन

Eicher Motors की Q3 तिमाही में आय सालाना आधार पर करीब 21 फीसदी बढ़कर 61.1 अरब रुपये रही. यह बढ़त मुख्य रूप से वॉल्यूम ग्रोथ की वजह से आई, जहां बिक्री करीब 21 फीसदी बढ़कर लगभग 3.29 लाख यूनिट तक पहुंच गई. हालांकि प्रोडक्ट मिक्स थोड़ा कमजोर रहने से औसत बिक्री कीमत में तिमाही आधार पर करीब 2 फीसदी की गिरावट आई और यह करीब 1.85 लाख रुपये रही.

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी बढ़ा, जबकि मार्जिन सुधरकर करीब 25.5 फीसदी तक पहुंच गया. यह सुधार ऑपरेटिंग लीवरेज, खर्चों पर सख्त नियंत्रण और जनवरी 2026 में की गई करीब 50 बेसिस पॉइंट की कीमत बढ़ोतरी की वजह से हुआ, जबकि कच्चे माल की लागत का दबाव बना रहा.

मैनेजमेंट का आउटलुक

मैनेजमेंट को Q4 में भी कारोबार की रफ्तार बने रहने की उम्मीद है. इसमें 350cc से कम सेगमेंट की मजबूत मांग, एक्सपोर्ट में सुधार और नए प्रोडक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन अहम भूमिका निभाएगी. Royal Enfield के 125वें साल के मौके पर ब्रांड बिल्डिंग से जुड़ी पहलें भी ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती हैं.

डोमेस्टिक टू व्हीलर इंडस्ट्री को लेकर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है और मैनेजमेंट ने FY27 में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ का संकेत दिया है. वहीं VECV के लिए भी तस्वीर सुधरती दिख रही है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित कमर्शियल व्हीकल डिमांड, बेहतर एक्सपोर्ट और स्थिर फाइनेंसिंग माहौल से फायदा मिलने की उम्मीद है.

टारगेट प्राइस और रेटिंग

बेहतर ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक को देखते हुए EMKAY ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में क्रमशः करीब 4 फीसदी और 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही टारगेट प्राइस करीब 9 फीसदी बढ़ाकर 7500 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 6900 रुपये था. वैल्यूएशन महंगे होने के बावजूद ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ADD रेटिंग बरकरार रखी है, क्योंकि शेयर करीब 32 गुना 1 साल फॉरवर्ड PER पर ट्रेड कर रहा है.

शेयर का हाल

नतीजों के बाद 11 फरवरी को Eicher Motors के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. यह Nifty 50 में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाला शेयर रहा.

इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories