इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग 4.98 प्रतिशत गिर चुका है. पिछले एक तिमाही में यह करीब 24.66 प्रतिशत कमजोर रहा, जबकि पिछले एक साल में 14.42 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई. 5 फरवरी 2026 तक Paradeep Phosphates का मार्केट कैप 13,145.88 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 42 फीसदी नीचे कामकाज कर रहा है.

इस स्‍टॉक में आएगी 90% की रैली! Image Credit: Canva

हाल में Paradeep Phosphates ने हाल में ही अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस ने इसको लेकर रिपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है. Elara Capital के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में वित्तीय परिणाम जारी किए, जो उम्मीद से थोड़े कमजोर रहे. कच्चे माल की महंगाई ने EBITDA ग्रोथ पर दबाव डाला. कंपनी का मैन्युफैक्चर्ड फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर वॉल्यूम सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा और Paradeep अभी भी अपनी क्षमता के पीक पर काम कर रहा है. इसके शेयरों के लिए ब्रोकरेज ने शानदार टारगेट दिया है. अभी ये शेयर 52-वीक हाई से 42 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं.

कंपनी क्षमता विस्तार में भारी निवेश कर रही

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी क्षमता विस्तार में भारी निवेश कर रही है. इसका एक बड़ा हिस्सा FY29 में कमर्शियल ऑपरेशन में आएगा, जिससे FY28 के मुकाबले FY30 तक EBITDA में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त संभव है. फिलहाल, EBITDA में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा क्योंकि मौजूदा क्षमता पूरी तरह से इस्तेमाल हो रही है और 0.2 मिलियन टन फॉस्फोरिक एसिड प्लांट से मिलने वाला फायदा यूरिया बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी में कमी से कम हो जाएगा, जो स्पेशल इंसेंटिव के खत्म होने के कारण प्रभावित है.

कितना है टारगेट प्राइस?

Elara Capital के अनुसार, करंट वैल्यूएशन 10.3x TTM EPS 12.8 रुपये पर पहले से ही धीमी कमाई को रिफ्लेक्ट करता है और निवेशकों के लिए पर्याप्त मार्जिन ऑफ सेफ्टी देता है. ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग बनाए रखी है और TP बढ़ाकर 247 रुपये किया है, जो H1FY28E EV/EBITDA 11.5x पर आधारित है.

शेयरों का हाल

5 फरवरी को Paradeep Phosphates के शेयर में कमजोरी रही. इंट्राडे कारोबार में शेयर 3.38 प्रतिशत टूटकर 126.65 रुपये के स्तर पर आ गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग 4.98 प्रतिशत गिर चुका है. पिछले एक तिमाही में यह करीब 24.66 प्रतिशत कमजोर रहा, जबकि पिछले एक साल में 14.42 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई. 5 फरवरी 2026 तक Paradeep Phosphates का मार्केट कैप 13,145.88 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 42 फीसदी नीचे कामकाज कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

डिफेंस शेयरों में भयंकर बिकवाली! HAL से लेकर BDL तक का बुरा हाल; जानिए क्या है मामला?

गोल्ड और सिल्वर के ETF में भारी गिरावट, Silver ETF 16 प्रतिशत तक टूटे, जानें क्या है वजह?

9% टूटी चांदी तो धराशायी हो गए ये मेटल स्‍टॉक, Hindustan Zinc समेत ये 5 शेयर 7% तक लुढ़के, बिकवाली का दिखा असर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Atlanta vs TARIL: ट्रांसफार्मर सेक्‍टर का कौन है सरताज, ऑर्डर बुक से लेकर कमाई में किसमें दम, जानें रिटर्न में किसने मारी बाजी

इस महारत्न कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, मिला ₹1500 करोड़ का मेगा टेंडर, मार्केट कैप से बड़ा है ऑर्डर बुक, 540% तक रिटर्न