इस टायर स्टॉक में आएगी 33% की रैली! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो; जानें किन वजहों से है बुलिश?
बुधवार को JK Tyre & Industries का शेयर 4.86 फीसदी की तेजी के साथ 413.3 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 14.47 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 17.52 फीसदी की गिरावट रही है. वहीं पिछले एक साल में शेयर ने करीब 9.95 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ब्रोकरेज फर्म Emkay ने JK Tyre & Industries के मार्च तिमाही नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का Q4 प्रदर्शन कमजोर रहा, हालांकि लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई हैं. इसी वजह से Emkay ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि बढ़ती लागत और मार्जिन दबाव को देखते हुए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 650 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया है. फिर भी करंट लेवल से इसमें 33 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है.
Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार Q4FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा. भारत के कारोबार में 15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली, जबकि मेक्सिको कारोबार में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 80 बेसिस पॉइंट घट गया. इसका मुख्य कारण ग्रॉस मार्जिन में कमजोरी रहा. रिपोर्ट के मुताबिक रॉ मटेरियल बास्केट की कीमतों में Q-o-Q आधार पर 1.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
FY27 के लिए मजबूत मांग की उम्मीद
कंपनी प्रबंधन ने FY27 के लिए ऑटो इंडस्ट्री में हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान जताया है. हालांकि कंपनी को पहली तिमाही FY27 में कमोडिटी कीमतों में करीब 19 फीसदी बढ़ोतरी की आशंका है. इस बढ़ती लागत का असर कम करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2026 में 5-6 फीसदी तक कीमतें बढ़ा दी हैं. इसके अलावा कंपनी Q1FY27 में एक और 5-6 फीसदी प्राइस हाइक पर विचार कर रही है. एक्सपोर्ट मार्केट में भी कंपनी ने 5-7 फीसदी तक कीमतें बढ़ाई हैं.
अगले चार साल में बड़ा कैपेक्स प्लान
JK Tyre & Industries ने FY27 से FY30 के बीच करीब 50 अरब रुपये का कैपेक्स प्लान किया है. यह निवेश Q3FY26 में घोषित 11.3 अरब रुपये के अतिरिक्त होगा. कंपनी इस निवेश के जरिए TBR और PCR क्षमता में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी. फिलहाल इन प्लांट्स की उपयोग क्षमता 90 फीसदी से ज्यादा है. कंपनी इस कैपेक्स को 2:1 के डेट-इक्विटी अनुपात से फंड करेगी. अनुमान है कि हर साल करीब 12 अरब रुपये का कैश आउटफ्लो होगा.
मार्जिन दबाव
Emkay का मानना है कि निकट अवधि में मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में करीब 17 फीसदी की कटौती की है. हालांकि मजबूत EBITDA और बेहतर बैलेंस शीट की वजह से कंपनी के रिटर्न रेशियो मजबूत बने रहने की उम्मीद है.
वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक
ब्रोकरेज के मुताबिक JK Tyre & Industries फिलहाल FY28 के अनुमानित प्राइस टू अर्निंग (P/E) के करीब 10 गुना पर ट्रेड कर रहा है. वहीं प्रतिस्पर्धी कंपनी CEAT करीब 15 गुना P/E पर ट्रेड कर रही है. इसी वजह से Emkay को JK Tyre का वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक लग रहा है.
शेयर का प्रदर्शन
बुधवार को JK Tyre & Industries का शेयर 4.86 फीसदी की तेजी के साथ 413.3 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 14.47 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 17.52 फीसदी की गिरावट रही है. वहीं पिछले एक साल में शेयर ने करीब 9.95 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.