10 से 12% तक रिटर्न का मौका, ब्रोकरेज ने कहां 28 मई को इन 3 स्टॉक्स लगाए दांव; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस

Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 3 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक Usha Martin, Netweb Technologies और Kirloskar Oil Engines में मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला है. Usha Martin के लिए 565 रुपये, Netweb Technologies के लिए 4500 रुपये और Kirloskar Oil Engines के लिए 2000 रुपये का टारगेट दिया गया है.

Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 3 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. Image Credit: money9live

Target Price: शेयर मार्केट में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के दौरान BSE Sensex और Nifty 50 कभी हरे निशान में तो कभी लाल निशान में कारोबार करते रहे. निवेशक ईरान पर अमेरिकी हमलों और संभावित शांति समझौते के बाजार पर असर का आकलन करते नजर आए. दिन के अंत में सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 75,867.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ.

इस उतार- चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस Choice Broking ने निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स चुने हैं जिनमें आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट Hitesh Tailor का मानना है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है. इसमें Usha Martin, Netweb Technologies और Kirloskar Oil Engines शामिल हैं. तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला है. ऐसे में ट्रेडर्स शॉर्ट टर्म नजरिए से इन पर नजर रख सकते हैं.

शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसटारगेट प्राइस
Usha Martin510.45 रुपये480 रुपये565 रुपये
Netweb Technologies4072 रुपये3825 रुपये4500 रुपये
Kirloskar Oil Engines1830 रुपये1730 रुपये2000 रुपये

Usha Martin

Choice Broking ने Usha Martin पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए एंट्री लेवल 510.45 रुपये बताया गया है. इसके लिए 480 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है जबकि 565 रुपये का टारगेट दिया गया है. यानी मौजूदा भाव से इसमें करीब 11 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर ने डेली चार्ट पर rounding bottom pattern से ब्रेकआउट दिया है, जो मजबूत तेजी का संकेत है.

Netweb Technologies

ब्रोकरेज ने Netweb Technologies पर भी खरीदारी की राय दी है. शेयर के लिए एंट्री प्राइस 4072 रुपये है. इसके लिए 3825 रुपये का स्टॉप लॉस और 4500 रुपये का टारगेट रखा गया है. यानी इसमें करीब 10 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है. Choice Broking का कहना है कि शेयर ने short term consolidation से breakout दिया है. साथ ही RSI भी मजबूती दिखा रहा है जिससे bullish sentiment मजबूत हुआ है.

ये भी पढ़ें- मार्च तिमाही में शेयर बाजार ने तोड़ी निवेशकों की कमर, डूबे ₹12.6 लाख करोड़; 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची रिटेल हिस्सेदारी

Kirloskar Oil Engines

Kirloskar Oil Engines भी ब्रोकरेज की पसंदीदा सूची में शामिल है. इसके लिए एंट्री लेवल 1830 रुपये रखा गया है. स्टॉप लॉस 1730 रुपये और टारगेट 2000 रुपये दिया गया है. इसका मतलब है कि शेयर में करीब 9 फीसदी तक तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज के अनुसार शेयर पहले rounding bottom breakout दे चुका था और अब consolidation breakout के बाद इसमें फिर नई तेजी के संकेत मिले हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.