FIIs ने 49 शेयरों को खरीदा, 5 बने मल्टीबैगर! 1 साल में 350% तक रिटर्न, दोगुनी रफ्तार में अब भी ये 9 स्टॉक

FIIs लगातार जिन शेयरों में निवेश बढ़ा रहे हैं, उनमें से कई ने 60% से 350% तक का रिटर्न दिया है. MTAR Technologies से लेकर Cummins India तक, जानिए कौन से स्टॉक बन गए FII के फेवरेट और कैसे बने मल्टीबैगर.

FII निवेश वाले शेयर Image Credit: Money9 Live

Best FIIs Buying Stock: शेयर बाजार में जब बड़े हाथी यानी विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) किसी स्टॉक पर दांव लगाते हैं, तो उसके पीछे गहरी रिसर्च और लंबी अवधि का भरोसा होता है. मार्च 2026 को समाप्त हुई पिछली चार तिमाहियों के आंकड़े गवाह हैं कि स्मार्ट मनी किन सेक्टर्स की ओर मुड़ रही है. ACE Equity की रिपोर्ट के मुताबिक, ₹10,000 करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली 49 ऐसी कंपनियां रहीं, जिनमें FIIs ने लगातार चार तिमाहियों तक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

इनमें से 29 शेयरों ने निवेशकों को पिछले एक साल में डबल डिजिट रिटर्न दिया है, जबकि 5 शेयर तो ‘मल्टीबैगर’ साबित हुए हैं. आइए देखते हैं उन टॉप शेयरों की लिस्ट जिन्होंने न केवल FIIs को लुभाया, बल्कि निवेशकों की झोली भी भर दी.

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले टॉप स्टॉक्स

सबसे शानदार प्रदर्शन MTAR Technologies का रहा, जिसने एक साल में 336% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया. विदेशी निवेशकों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी जून 2025 के 7.57% से बढ़ाकर मार्च 2026 तक 17.31% कर ली. ऑटो और पावर सेक्टर की कंपनियों जैसे Lumax Auto और GE Vernova में भी तगड़ी खरीदारी और रैली देखने को मिली.

विस्तृत आंकड़े नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

कंपनी का नाम1 साल का रिटर्न (%)FII हिस्सेदारी (Jun ’25)FII हिस्सेदारी (Mar ’26)
MTAR Technologies336%7.57%17.31%
Lumax Auto Tech202%7.04%8.38%
GE Vernova T&D181%14.49%20.39%
Hitachi Energy125%7.19%11.68%
Force Motors92%9.77%10.93%
SPR Auto Tech100%5.88%7.65%
Cummins India82%17.50%20.77%
सोर्स- Groww

लगातार तेजी दिखाने वाले अन्य प्रमुख शेयर

शिपिंग और बैंकिंग सेक्टर में भी विदेशी निवेशकों की सक्रियता बढ़ी है. Shipping Corporation of India और L&T Finance ने 70% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं बैंकिंग क्षेत्र में Karur Vysya Bank और Tamilnad Mercantile Bank जैसे मिड-कैप बैंकों पर FIIs का भरोसा बढ़ा है.

कंपनी का नाम1 साल का रिटर्न (%)FII हिस्सेदारी (Jun ’25)FII हिस्सेदारी (Mar ’26)
Shipping Corp (SCI)82%6.14%8.98%
L&T Finance71%6.19%7.63%
Tamilnad Merc. Bank61%4.58%6.19%
Shaily Eng. Plastics63%9.71%16.73%
SAIL63%3.65%5.01%
Karur Vysya Bank66%15.41%19.25%
TVS Holdings53%2.84%3.29%
सोर्स- Groww

यह भी पढ़ें: स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

क्या कहते हैं आंकड़े?

आंकड़ों से स्पष्ट है कि विदेशी निवेशक उन कंपनियों पर ज्यादा मेहरबान हैं जो मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं. इन 14 कंपनियों में एक बात कॉमन है, विदेशी निवेशकों ने सिर्फ पैसा नहीं लगाया, बल्कि हर तिमाही अपनी पकड़ मजबूत की है. रिटेल निवेशकों के लिए यह संकेत है कि बड़े खिलाड़ी किन सेक्टर्स में लंबी अवधि की ग्रोथ देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.