FII-DII की पसंद बने ये 3 स्मॉल-कैप स्टॉक, 17% तक बढ़ी हिस्सेदारी, तीन महीनों में 79% उछला शेयर
हाल के समय में स्मॉल-कैप शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ती नजर आ रही है. विदेशी (FII) और घरेलू (DII) निवेशक चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. यह रुझान संकेत देता है कि मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में भविष्य की ग्रोथ को लेकर भरोसा कायम है और बेहतर रिटर्न की उम्मीद बनी हुई है.

FII-DII Shareholding : छोटे शेयर (स्मॉल-कैप) अक्सर ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले होते हैं, लेकिन इनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता भी होती है. हाल के समय में स्मॉल-कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद अब विदेशी निवेशक (FII) और घरेलू निवेशक (DII) फिर से इनमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ कंपनियों में इन निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है, जो उनके मजबूत भविष्य और बिजनेस पर भरोसा दिखाता है.
KSH International Ltd
KSH International Ltd भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो मैग्नेट वाइंडिंग वायर बनाती है. यह देश की तीसरी सबसे बड़ी निर्माता और सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है. इसके उत्पाद ट्रांसफॉर्मर, मोटर, जनरेटर, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), रेलवे और पावर सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी ‘KSH’ ब्रांड के तहत भारत के बड़े OEMs को सप्लाई करती है और अपने उत्पाद 24 देशों में निर्यात करती है. बीते तीन महीने में स्टॉक 78.82% यानी लगभग 79 चढ़े हैं.
मार्च 2026 तिमाही में इस कंपनी में FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इसके मजबूत बिजनेस पर भरोसा दर्शाता है.
| FII/DII | दिसंबर 2025 | मार्च 2026 |
|---|---|---|
| FII होल्डिंग (%) | 3.7% | 5.1% |
| DII होल्डिंग (%) | 13.1% | 13.9% |
यह भी पढ़ें: 97% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, अब कंपनी को मिली ₹1593 करोड़ की डील, भाव ₹30 से भी कम
Jana Small Finance Bank
Jana Small Finance Bank की शुरुआत 2006 में हुई थी और यह बैंकिंग व फाइनेंशियल सेवाएं प्रदान करती है. यह होम लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, टू-व्हीलर लोन और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं देती है. इसके साथ ही ग्राहकों को सेविंग और करंट अकाउंट से जुड़े कई फायदे भी मिलते हैं. बीते तीन महीने में स्टॉक 23% चढ़े हैं.
मार्च 2026 तिमाही में इस बैंक में भी FIIs और DIIs की हिस्सेदारी बढ़ी है, जो इसके ग्रोथ पोटेंशियल को दिखाता है.
| FII/DII | दिसंबर 2025 | मार्च 2026 |
|---|---|---|
| FII होल्डिंग (%) | 4.1% | 4.3% |
| DII होल्डिंग (%) | 14.9% | 16.9% |
VST Industries
VST Industries सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी है. कंपनी की मौजूदगी पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मजबूत है. इसका ‘Total’ ब्रांड देश के टॉप 10 सिगरेट ब्रांड्स में शामिल है. बीते तीन महीने में स्टॉक 7% चढ़े हैं.
दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच FIIs की हिस्सेदारी 1.22% से बढ़कर 1.34% हो गई, वहीं DIIs की हिस्सेदारी 6.31% से बढ़कर 6.63% हो गई.
| FII/DII | दिसंबर 2025 | मार्च 2026 |
|---|---|---|
| FII होल्डिंग (%) | 1.2% | 1.3% |
| DII होल्डिंग (%) | 6.3% | 6.6% |
यह भी पढ़ें: Vedanta Demerger: 1 के बदले मिलेंगे 4 फ्री शेयर, जानें कितना होगा हर कंपनी का वैल्यूएशन, रिकॉर्ड डेट 1 मई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.