FIIs और DIIs की पसंद बने ये 4 स्मॉलकैप स्टॉक, मार्च तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी; जानें किन शेयरों में बढ़ा दांव
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच FIIs और DIIs ने मार्च 2026 तिमाही में 4 स्मॉलकैप स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें KSH International Ltd, Jana Small Finance Bank, VST Industries और Repco Home Finance Ltd शामिल हैं. संस्थागत निवेशकों की बढ़ती खरीदारी इन कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल्स और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं का संकेत मानी जा रही है.
Smallcap Stocks: भारतीय शेयर बाजार में हाल के महीनों में उतार-चढ़ाव के बीच स्मॉलकैप स्टॉक एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं. जहां एक ओर कई स्मॉलकैप स्टॉक दबाव में रहे, वहीं दूसरी ओर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च 2026 तिमाही में चार स्मॉलकैप स्टॉक ऐसे रहे, जिनमें दोनों तरह के संस्थागत निवेशकों ने भरोसा दिखाया है. तो चलिए आपको बताते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिनमें हिस्सेदारी बढ़ाई गई है.
KSH International Ltd
KSH International Ltd भारत की प्रमुख मैग्नेट वाइंडिंग वायर निर्माता कंपनी है. कंपनी ट्रांसफॉर्मर, मोटर, जनरेटर, EV मोटर्स और रेलवे सेक्टर के लिए प्रोडक्ट बनाती है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में FII हिस्सेदारी 3.81 फीसदी से बढ़कर 5.05 फीसदी हो गई. वहीं DII हिस्सेदारी 11.72 फीसदी से बढ़कर 13.89 फीसदी पहुंच गई. EV सेक्टर की बढ़ती मांग और एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी को इसकी वजह माना जा रहा है.
Jana Small Finance Bank
Jana Small Finance Bank बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं देता है. कंपनी होम लोन, गोल्ड लोन, ऑटो लोन और अन्य सर्विस उपलब्ध कराती है. मार्च 2026 तिमाही में FII हिस्सेदारी 4.11 फीसदी से बढ़कर 4.31 फीसदी हो गई, जबकि DII हिस्सेदारी 14.90 फीसदी से बढ़कर 16.27 फीसदी पहुंच गई. बैंक की मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर लिक्विडिटी और लोन ग्रोथ के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
VST Industries
VST Industries तंबाकू और सिगरेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. यह घरेलू बाजार की बड़ी कंपनियों में शामिल है. दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच FII हिस्सेदारी 1.22 फीसदी से बढ़कर 1.34 फीसदी हुई, जबकि DII हिस्सेदारी 6.31 फीसदी से बढ़कर 6.63 फीसदी पहुंच गई. कंपनी द्वारा प्राइस हाइक और मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो को इसके पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है.
Repco Home Finance Ltd
Repco Home Finance Ltd हाउसिंग लोन सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है. यह खासतौर पर दक्षिण भारत और टियर-2 व टियर-3 शहरों में मजबूत उपस्थिति रखती है. मार्च 2026 तिमाही में FII हिस्सेदारी 12.60 फीसदी से बढ़कर 13.37 फीसदी हो गई. वहीं DII हिस्सेदारी 23.74 फीसदी से बढ़कर 24.27 फीसदी पहुंच गई. कंपनी IT सिस्टम अपग्रेड और डिजिटल समाधान पर भी तेजी से काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: Hindustan Zinc Q4 Results 2026: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, मुनाफे में 68 फीसदी का उछाल; जानें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Hindustan Zinc Q4 Results 2026: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, मुनाफे में 68 फीसदी का उछाल; जानें रिकॉर्ड डेट
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया धमाल! एक महीने में 21% उछला शेयर; FII और म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी
Closing Bell: लगातार तीसरे दिन टूटा बाजार, निवेशकों के 4 लाख करोड़ खाक; IT शेयरों में भारी बिकवाली
