Vedanta Demerger: 1 के बदले मिलेंगे 4 फ्री शेयर, जानें कितना होगा हर कंपनी का वैल्यूएशन, रिकॉर्ड डेट 1 मई
देश की प्रमुख खनन कंपनी Vedanta Limited अपने कारोबार को पांच हिस्सों में बांटने जा रही है. इस कदम का उद्देश्य हर बिजनेस को अलग पहचान और बेहतर ग्रोथ देना है. डीमर्जर के बाद निवेशकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस रिपोर्ट में जानिए इन पांच नई कंपनियों का संभावित वैल्यूएशन कितना हो सकता है.
Vedanta Demerger: देश की बड़ी खनन कंपनी Vedanta Limited अपने कारोबार को आसान और बेहतर तरीके से चलाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है. कंपनी अपने बिजनेस को पांच हिस्सों जिंक, एल्युमिनियम, पावर, तेल-गैस और स्टील में बांटेगी. इससे हर बिजनेस अलग-अलग तरीके से काम कर सकेगा और बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा. इस फैसले से निवेशकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि उन पांच कंपनियों का वैल्यूएशन कितना रहने वाला है.
5 कंपनियों में बंटेगी वेदांता
वेदांता अपने कारोबार को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थित करने की योजना के तहत पांच इकाइयों में विभाजित करने जा रही है. इनमें जिंक और कॉपर, एल्युमिनियम, पावर, तेल-गैस और स्टील जैसे प्रमुख व्यवसाय शामिल हैं. इस कदम का उद्देश्य प्रत्येक व्यवसाय को अधिक फोकस, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन देना है, ताकि वे अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सकें.
1 शेयर के बदले मिलेंगे 5 शेयर
डीमर्जर के बाद और रिकॉर्ड डेट से पहले जिन निवेशकों के पास वेदांता लिमिटेड के शेयर होंगे, उन्हें उन पांच कंपनियों के एक-एक शेयर मिलेंगे. यानी जिन निवेशकों के पास 1 शेयर है, उन्हें 4 फ्री शेयर मिलेंगे और शेयरधारक के पास कुल पांच शेयर हो जाएंगे.
कितना है इन 5 कंपनियों का वैल्यूएशन?
| व्यवसाय | वैल्यू (₹ करोड़ में) |
|---|---|
| जिंक + कॉपर | 2,87,000 |
| एल्युमिनियम | 1,83,700 |
| पावर | 5,800 |
| तेल-गैस | 17,200 |
| स्टील | 4,400 |
1 मई है रिकॉर्ड डेट
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली प्रमुख खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने सोमवार, 20 अप्रैल को जानकारी दी कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के डीमर्जर प्लान को 1 मई से लागू करने का निर्णय लिया है. कंपनी के अनुसार, संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद 1 मई को ही रिकॉर्ड डेट भी निर्धारित किया गया है. इसी तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि डीमर्जर योजना के तहत किन शेयरधारकों को लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
स्टॉक ब्रोकर से सबसे अधिक नाखुश निवेशक, SEBI के पास पहुंचीं 20 हजार से अधिक शिकायतें; जानें- पूरा मामला
Stock To Watch: आज LIC, Trent, AWL Agri, PNB Housing जैसे शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
डिफेंस के इन 2 छोटे शेयरों पर बड़ा दांव! गिरावट में भी खरीद रहे हैं आशीष कचोलिया; रखें नजर
