FII की बड़ी एंट्री: 320 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 14 कंपनियों में 50% से ज्यादा बढ़ा स्टेक; देखें पूरी लिस्ट

दिसंबर 2025 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप वाली 320 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें 14 कंपनियां ऐसी रहीं, जहां FII होल्डिंग 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी और 6 में दोगुनी से अधिक हो गई. हालांकि, जनवरी 2026 के बाद इन शेयरों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला- कुछ में 30 फीसदी तक तेजी आई, तो कई में 25 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई,

विदेशी निवेशक और बढ़ती हिस्सेदारी Image Credit: @Money9live

FIIs Entry in Many Share: शेयर बाजार में रिटेल निवेशक अक्सर बड़े खिलाड़ियों की चाल पर नजर रखते हैं. खासकर Foreign Institutional Investors (FIIs) पर, क्योंकि ये संस्थागत निवेशक गहन रिसर्च और लंबी अवधि की रणनीति के साथ पैसा लगाते हैं. दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों से एक बड़ा ट्रेंड सामने आया है- FIIs ने 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप वाली करीब 320 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी सितंबर तिमाही के मुकाबले बढ़ाई है. इनमें से 14 कंपनियां ऐसी रहीं, जहां FIIs की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 6 कंपनियों में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी दोगुनी से भी ज्यादा कर दी.

रिटर्न में दिखा अंतर

हालांकि, हर जगह रिटर्न एक जैसा नहीं रहा. जनवरी 2026 से अब तक इन 14 में से 8 शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि 5 शेयरों में 15 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है. इनमें से 3 वही हैं, जहां FIIs ने दोगुनी हिस्सेदारी की थी.

किन शेयरों में FIIs ने बढ़ाई हिस्सेदारी?

Artemis Medicare Services

FIIs की हिस्सेदारी 0.37 फीसदी से बढ़कर 12.47 फीसदी हो गई. लेकिन शेयर जनवरी 2026 से अब तक करीब 12 फीसदी गिरकर 231 रुपये पर आ गया.

Knowledge Marine & Engineering Works

इस कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 0.74 फीसदी से बढ़कर 11.01 फीसदी हो गई. शेयर में 14 फीसदी की गिरावट, कीमत 1,646 रुपये.

Aeroflex Industries

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज में विदेशी निवेशकों ने थोड़ी बढ़ोतरी की है. उन्होंने अपनी हिस्सेदारी 0.23 फीसदी से बढ़कर 0.99 फीसदी कर दी. शेयर में 22 फीसदी की तेजी, कीमत 225 रुपये.

Jana Small Finance Bank

इस कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी 1.21 फीसदी से बढ़कर 4.11 फीसदी हो गई. कंपनी के शेयर इस दौरान 13 फीसदी गिरे. मौजूदा समय में स्टॉक का भाव 369.75 रुपये है.

Jamna Auto Industries

इस कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2.37 फीसदी से बढ़कर 5.20 फीसदी हो गई. जनवरी से अब तक शेयरों में तकरीबन 16 फीसदी की बढ़त दिखी. शेयर की कीमत 143 रुपये है.

Bank of Maharashtra

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2.35 फीसदी से बढ़कर 4.92 फीसदी हो गई. इस दौरान शेयर में 21 फीसदी की तेजी आई. शेयर की कीमत करीब 72 रुपये है.

Sagility

इस कंपनी में विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 5.59 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दी. इस दौरान शेयर 24 फीसदी गिरे. शेयर का भाव 39 रुपये के आसपास है.

Precision Wires India

इस वायर कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 0.75 फीसदी से बढ़कर 1.32 फीसदी हो गई. शेयर में 32% की जोरदार तेजी आई. मौजूदा समय में स्टॉक का भाव 323 रुपये है.

Sandhar Technologies

इस कंपनी में भी विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 0.66 फीसदी से बढ़ाकर 1.16 फीसदी कर दी है. शेयर 8 फीसदी नीचे पहुंचे इस दौरान. शेयर का भाव 504.70 रुपये दर्ज किया गया.

Midwest Gold

मिडवेस्ट गोल्ड में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 6.78 फीसदी से बढ़कर 11.70 फीसदी हो गई. शेयर में 1 फीसदी की हल्की बढ़त दिखी.  कीमत 4,687 रुपये.

Latent View Analytics

लेटेंट व्यू अनेटिक्स में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2.17 फीसदी से बढ़कर 3.72 फीसदी हो गई. जनवरी से अब तक कंपनी के शेयर 26 फीसदी टूटे. मौजूदा समय में स्टॉक का भाव 327 रुपये पर है.

Unimech Aerospace & Manufacturing

इस कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी 0.21 फीसदी से बढ़कर 0.36 फीसदी हो गई. शेयर 4 फीसदी तक टूटे हैं. शेयर की कीमत 859 रुपये है.

Mangalore Refinery & Petrochemicals (MRPL)

इस कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 1.21 फीसदी से बढ़कर 2.05 फीसदी हो गई. शेयर में 29 फीसदी की तेजी आई है. शेयर का भाव अभी 188 रुपये है.

Life Insurance Corporation (LIC)

इस बीमा कंपनी में विदेशी  निवेशकों की हिस्सेदारी 0.13 फीसदी से बढ़कर 0.20 फीसदी हो गई. शेयर में 1 फीसदी की मामूली गिरावट आई. शेयर का भाव 842 रुपये है.

ये भी पढ़ें- ऑल टाइम हाई से 86% टूटा OLA, स्टॉक में आज भी 16% की गिरावट; जानें निवेशकों का क्यों टूटा भरोसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.