FIIs की करीब 99101 करोड़ रुपये की सेलिंग, फिर भी इन 10 Stocks में 8 ने दिया दमदार रिटर्न
FIIs ने जून तिमाही में भारत की 10 बड़ी कंपनियों में करीब 99,101 करोड़ रुपये की सेलिंग की, लेकिन इसके बावजूद 8 Stocks में तेजी देखने को मिली. Bajaj Finance के शेयर में करीब 25% की बढ़त रही, जबकि Eternal, Maruti Suzuki India और HDFC Bank ने भी मजबूत रिटर्न दिया. दूसरी ओर, Infosys और Reliance Industries के शेयरों में गिरावट आई.
Highlights
- FIIs ने जून तिमाही में 10 बड़ी कंपनियों से करीब 99,101 करोड़ रुपये की सेलिंग की है.
- भारी FII सेलिंग के बावजूद 8 Stocks में तेजी रही, Bajaj Finance करीब 25% चढ़ा.
- जुलाई में FIIs ने रुख बदला और करीब 2.5 बिलियन डॉलर की खरीदारी की है.
FIIs Selling: विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने जून तिमाही में भारत की 10 बड़ी कंपनियों में करीब 99,101 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची. खास बात यह रही कि इतनी बड़ी सेलिंग के बावजूद इन 10 में से 8 Stocks में तेजी दर्ज हुई. इस दौरान Bajaj Finance सबसे आगे रहा. इसके शेयर में तिमाही के दौरान करीब 25% की तेजी आई. वहीं, Infosys और Reliance Industries ऐसे 2 Stocks रहे, जिनमें FII सेलिंग के साथ शेयर प्राइस में गिरावट भी देखने को मिली.
Reliance और HDFC Bank में सबसे ज्यादा सेलिंग
Economictimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FIIs की सबसे बड़ी सेलिंग Reliance Industries और HDFC Bank में हुई. Reliance Industries में करीब 26,011 करोड़ रुपये और HDFC Bank में करीब 22,461 करोड़ रुपये की सेलिंग का अनुमान है. दोनों कंपनियों में मिलाकर FIIs ने करीब 48,472 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी घटाई. यह 10 कंपनियों में हुई कुल सेलिंग का करीब आधा हिस्सा है. इसके बाद Eternal में करीब 8,458 करोड़ रुपये, Bharti Airtel में 7,586 करोड़ रुपये और Bajaj Finance में 6,356 करोड़ रुपये की सेलिंग हुई.
सेलिंग के बावजूद 8 Stocks में तेजी
FIIs की सेलिंग के बावजूद Bajaj Finance का शेयर करीब 25% चढ़ा. इसके अलावा Eternal में करीब 16%, Maruti Suzuki India में 15% और HDFC Bank में करीब 9% की तेजी रही. Sun Pharmaceutical Industries का शेयर करीब 5.99% बढ़ा. वहीं, State Bank of India में 4.85%, Bharti Airtel में 3.90% और Mahindra & Mahindra में 3.86% की तेजी दर्ज हुई. इसके उलट Infosys का शेयर करीब 20% और Reliance Industries का शेयर करीब 4% गिरा है.
मजबूत नतीजों से Stocks को मिला सहारा
रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में कंपनियों के अर्निंग्स प्रदर्शन ने FII सेलिंग के असर को काफी हद तक कम किया. HSBC की Prerna Garg के मुताबिक, करीब 73% रिपोर्ट किए गए Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक या उससे बेहतर रहे. अर्निंग्स में बेहतर प्रदर्शन और कम डाउनग्रेड्स ने बाजार को सपोर्ट दिया. यही वजह रही कि फॉरेन ओनरशिप घटने के बावजूद कई बड़े Stocks के शेयर प्राइस में तेजी देखने को मिली.
FIIs की कुल हिस्सेदारी भी घटी
NSE पर लिस्टेड कंपनियों में FIIs की वैल्यू के हिसाब से हिस्सेदारी 30 जून को घटकर 15.88% रह गई. मार्च तिमाही में यह 16.12% थी. फ्री फ्लोट के आधार पर भी FII हिस्सेदारी 32.23% से घटकर 31.88% हो गई. वहीं, वॉल्यूम के आधार पर हिस्सेदारी 5.47% से घटकर 5.28% रही. हालांकि, विदेशी निवेशकों के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू तिमाही के दौरान 13.43% बढ़कर 74.41 लाख करोड़ रुपये हो गई.
जुलाई में बदला FII का रुख
जून तिमाही के बाद FIIs के रुख में बदलाव देखने को मिला. मार्च से जून तक लगातार 4 महीनों की सेलिंग के बाद जुलाई में FIIs ने करीब 2.5 बिलियन डॉलर की खरीदारी की. यह 13 महीनों में सबसे बड़ा मंथली इनफ्लो रहा. हालांकि, Motilal Oswal के मुताबिक, आगे भी FII इनफ्लो बना रहेगा या नहीं, यह ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स, जियोपॉलिटिकल अनसर्टेनिटी और ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.
Financial Services में सबसे ज्यादा आउटफ्लो
2026 में जुलाई तक FIIs ने कुल 57 बिलियन डॉलर की सेलिंग की है. इनमें करीब 27 बिलियन डॉलर की सेलिंग सिर्फ 2026 में हुई. FIIs ने 20 में से 14 सेक्टर्स में नेट सेलिंग की. Financial Services में करीब 11.9 बिलियन डॉलर का सबसे बड़ा आउटफ्लो रहा. इसके बाद Automobiles में 3.7 बिलियन डॉलर और Technology में 3.4 बिलियन डॉलर की सेलिंग हुई.
कुल मिलाकर, जून तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि FII सेलिंग अकेले अब हर बड़े Stock को नीचे धकेलने के लिए पर्याप्त नहीं है. मजबूत अर्निंग्स और घरेलू निवेशकों की खरीदारी कई Stocks को विदेशी सेलिंग के बावजूद सपोर्ट दे रही है.
यह भी पढ़ें: Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
Jio Financial के शेयर में उछाल, Bank of America की डील का असर
बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के पीछे की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, B2B Market में मचा रही धमाल
