बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के पीछे की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, B2B Market में मचा रही धमाल

भारत का ज्वेलरी मार्केट तेजी से ऑर्गनाइज्ड हो रहा है और FY30 तक करीब 75 फीसदी मार्केट के ऑर्गनाइज्ड होने का अनुमान है. इस बदलाव से B2B ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. Sky Gold & Diamonds, Goldiam International और Shringar House of Mangalsutra जैसी कंपनियां ऑर्गनाइज्ड रिटेल, एक्सपोर्ट और नए मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर फोकस कर रही हैं.

ज्वेलरी स्टॉक्स Image Credit: money9live.com

Highlights

  • FY30 तक ज्वेलरी मार्केट का करीब 75% हिस्सा ऑर्गनाइज्ड होने का अनुमान है.
  • ऑर्गनाइज्ड रिटेल और नए मैन्युफैक्चरिंग मॉडल बन रहे हैं इन कंपनियों के ग्रोथ इंजन.
  • B2B कंपनियों को मिल सकता है बड़ा फायदा.

Jewellery Manufacturing Stocks: भारत का ज्वेलरी मार्केट तेजी से ऑर्गनाइज्ड हो रहा है. इस बदलाव का फायदा सिर्फ बड़े रिटेल ब्रांड्स को ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग और B2B सप्लाई से जुड़ी कंपनियों को भी मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, FY30 तक भारत के कुल ज्वेलरी मार्केट का करीब 75 फीसदी हिस्सा ऑर्गनाइज्ड होने का अनुमान है. ऐसे में ऑर्गनाइज्ड रिटेलर्स को सप्लाई करने वाली B2B ज्वेलरी कंपनियों के लिए बड़ा ग्रोथ ऑपर्च्युनिटी बन सकता है.

ऑर्गनाइज्ड मार्केट से बढ़ेगा B2B बिजनेस

Financial Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का डोमेस्टिक ज्वेलरी रिटेल मार्केट FY28 तक 145 बिलियन डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, ऑर्गनाइज्ड ज्वेलरी मार्केट FY20 के 19.2 बिलियन डॉलर से बढ़कर FY28 तक 82.6 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है.

फिलहाल B2C ज्वेलरी रिटेल का करीब 40 फीसदी हिस्सा ऑर्गनाइज्ड है. वहीं, B2B ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग में ऑर्गनाइज्ड हिस्सेदारी सिर्फ 20 फीसदी है. यानी इस सेक्टर में फॉर्मलाइजेशन की बड़ी गुंजाइश अभी बाकी है.

Sky Gold & Diamonds

पहली कंपनी Sky Gold & Diamonds है. कंपनी B2B कंपनियों के लिए लाइटवेट कास्टिंग ज्वेलरी बनाती है. यह Malabar Gold, Joyalukkas, Kalyan Jewellers और CaratLane जैसे बड़े रिटेल ब्रांड्स को सप्लाई करती है. कंपनी का रेवेन्यू 77.9 फीसदी बढ़कर 2,012.8 करोड़ रुपये हो गया.

EBITDA 119.6 फीसदी बढ़कर 156.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 140.7 फीसदी बढ़कर 104.9 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी ने 30 करोड़ रुपये का पॉजिटिव कैश फ्लो भी दर्ज किया है. मैनेजमेंट को FY27 में 8,100 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है.

एडवांस्ड गोल्ड मॉडल पर फोकस

Sky Gold एडवांस्ड गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग मॉडल का भी विस्तार कर रही है. इस मॉडल में ग्राहक खुद गोल्ड उपलब्ध कराता है और कंपनी सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग के लिए चार्ज करती है. FY27 में कंपनी इस मॉडल को कुल गोल्ड वॉल्यूम के 15 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखती है. FY30 तक इसे बढ़ाकर 30 फीसदी करने की योजना है.

Goldiam International

दूसरी कंपनी Goldiam International है. यह लग्जरी डायमंड ज्वेलरी की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर है और अमेरिका समेत कई इंटरनेशनल मार्केट्स में बड़े रिटेलर्स को सप्लाई करती है. कंपनी ने लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी पर बड़ा दांव लगाया है. Q1 FY27 में इसके B2B एक्सपोर्ट सेल्स मिक्स में लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी की हिस्सेदारी 90.7 फीसदी रही.

Q1 FY27 में कंपनी की टोटल इनकम 54 फीसदी बढ़कर 363.7 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA 120.5 फीसदी बढ़कर 103.9 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 120 फीसदी बढ़कर 74 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ऑर्डर बुक 30 जून 2026 तक 225 करोड़ रुपये था. इसे करीब 4 महीने में पूरा करने की योजना है.

Shringar House of Mangalsutra

तीसरी कंपनी Shringar House of Mangalsutra है. कंपनी मंगलसूत्र और ब्राइडल ज्वेलरी का B2B मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस करती है. इसके ग्राहकों में Joyalukkas, Tanishq, Reliance Retail, Kalyan Jewellers और Malabar Gold जैसे बड़े रिटेलर्स शामिल हैं. ऑर्गनाइज्ड कॉरपोरेट क्लाइंट्स की हिस्सेदारी FY23 के 30 फीसदी से बढ़कर अब रेवेन्यू में 49 फीसदी हो गई है. कंपनी ने अपनी इन-हाउस प्रोडक्शन कैपेसिटी भी 2,500 किलोग्राम से बढ़ाकर 4,000 किलोग्राम कर दी है.

रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में तेजी

Q1 FY27 में कंपनी का रेवेन्यू 64.9 फीसदी बढ़कर 548.5 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 18.7 फीसदी बढ़कर 48.9 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 19.3 फीसदी बढ़कर 34 करोड़ रुपये हुआ. मैनेजमेंट अगले 2-3 वर्षों में 30 फीसदी CAGR वैल्यू ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रहा है. कंपनी जॉब वर्क से अपेक्षाकृत ज्यादा मार्जिन वाले सेल्स मॉडल की तरफ भी बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: Milky Mist Dairy Food IPO के अलॉटमेंट पर सभी की नजरें, GMP बना रॉकेट; जानें- कितना मिलेगा मुनाफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.