LG Electronics India के शेयर में जबरदस्त तेजी! Q1 नतीजों के बाद 8% उछला स्टॉक

LG Electronics India के शेयर में Q1 FY27 के मजबूत नतीजों के बाद शुरुआती कारोबार में करीब 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.2 फीसदी बढ़कर 652.8 करोड़ रुपये हो गया. Q1 में रेवेन्यू 15.5 फीसदी बढ़कर 7,233.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 26.2 फीसदी बढ़कर 904.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • LG Electronics India का नेट प्रॉफिट 27.2% बढ़कर 652.8 करोड़ रुपये पहुंचा.
  • Q1 में रेवेन्यू 15.5% और EBITDA 26.2% बढ़ा.
  • मजबूत नतीजों के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 8 फीसदी उछला.

LG Electronics India Q1 FY27: LG Electronics India के शेयर में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली. कंपनी के मजबूत Q1 FY27 नतीजों के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी है. LG Electronics India ने गुरुवार को Q1 FY27 के नतीजे जारी किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.2 फीसदी बढ़कर 652.8 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 513.2 करोड़ रुपये था. मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई है.

140 करोड़ रुपये की हुई बढ़ोतरी

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 513.2 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी ने एक साल में करीब 140 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. कंपनी के रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ रही. Q1 में रेवेन्यू 15.5 फीसदी बढ़कर 7,233.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 6,262.9 करोड़ रुपये था.

EBITDA में 26.2 फीसदी की तेजी

कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला. Q1 FY27 में EBITDA 26.2 फीसदी बढ़कर 904.2 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA 716.2 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही EBITDA मार्जिन भी 11.4 फीसदी से बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया है. यानी कंपनी ने रेवेन्यू बढ़ाने के साथ-साथ मार्जिन में भी सुधार किया है. इससे कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में मजबूती का संकेत मिलता है.

कैसा है शेयर का हाल

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी बढ़कर 1,702 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले 1 सप्ताह में शेयर में 7.71 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, बीते 1 महीने में इसमें 11.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. Q1 के मजबूत नतीजों के बाद शेयर में आई तेजी से निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कंपनी के प्रदर्शन और आगे की ग्रोथ पर गया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.07 लाख करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया के 2 पसंदीदा शेयर 50% से ज्यादा टूटे, फिर भी नहीं बेच रहे हिस्सेदारी; क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.