ग्रीन एनर्जी सेक्टर की इन 4 कंपनियों पर रखें नजर, Q4 में 10280% तक बढ़ा मुनाफा, शेयरों में 42% तक की तेजी
भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में Q4 FY26 के दौरान शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. कई कंपनियों ने अपने मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें कुछ कंपनियों का प्रॉफिट 10,280 प्रतिशत तक उछल गया. मजबूत तिमाही नतीजों और बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा मांग के चलते इन कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

Green Energy Stocks: देश में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कुछ कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. कई कंपनियों ने अपने मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस सेक्टर की ओर तेजी से बढ़ रहा है. सोलर और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की बढ़ती मांग के चलते कंपनियों की आय और मुनाफे में बड़ा उछाल देखने को मिला. इस रिपोर्ट में चार कंपनियों के शेयर और मार्च तिमाही के नतीजों के बारे में बताया गया है. इसमें Adani Green, Clean Max Enviro, NLC India और KPI Green Energy के नाम शामिल हैं.
Adani Green Energy Limited
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का मार्केट कैप लगभग 2,25,391 लाख करोड़ रुपये है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनियों में शामिल है. कंपनी के शेयर करीब 1,377.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे और इसमें हल्की तेजी देखने को मिली. बीते एक महीने में शेयर में 22 फीसदी और 3 महीने में 42 फीसदी की तेजी आई है.
कंपनी का Q4 FY26 रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 3,502 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 383 करोड़ रुपये से बढ़कर 514 करोड़ रुपये हो गया. खास बात यह रही कि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 10,280 फीसदी की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई, क्योंकि पिछली तिमाही में मुनाफा केवल 5 करोड़ रुपये था.
Clean Max Enviro Energy Solutions Limited
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का मार्केट कैप लगभग 13,968 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर करीब 1,223.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. बीते तीन महीने में कंपनी के शेयर 28 फीसदी उछले हैं. ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कंपनी की मजबूत मौजूदगी निवेशकों को आकर्षित कर रही है.
Q4 FY26 में कंपनी की आय 24 फीसदी बढ़कर 557 करोड़ रुपये पहुंच गई. पिछले साल इसी अवधि में यह 446 करोड़ रुपये थी. वहीं नेट प्रॉफिट 17 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो गया, यानी कंपनी ने मुनाफे में करीब 165 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है.
यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 255% तक उछले शेयर, भाव ₹300 से कम
KPI Green Energy Limited
KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का मार्केट कैप करीब 8,302 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर 438 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी लगातार अपने सोलर प्रोजेक्ट्स का विस्तार कर रही है. तीन महीने में इसने लगभग 11 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 40 फीसदी बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 569 करोड़ रुपये था. वहीं नेट प्रॉफिट 104 करोड़ रुपये से बढ़कर 155 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी कंपनी ने करीब 49 फीसदी की मजबूत मुनाफा वृद्धि दर्ज की है.
NLC India Limited
NLC इंडिया लिमिटेड का मार्केट कैप लगभग 48,172 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर करीब 358 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. RSI बताता है कि निवेशकों के बीच कंपनी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. तीन महीने में इसमें 37 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है.
कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो Q4 FY26 में इसका रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 5,042 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,836 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 216 फीसदी की बड़ी छलांग के साथ 1,481 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 468 करोड़ रुपये था.
यह भी पढ़ें: 20 मई को JSW Energy, Hindalco, Zee, Sun Pharma समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.