कर्ज घटाने वाली कंपनियों पर निवेशकों की नजर, Apollo Tyres से Sobha तक कई शेयर बने चर्चा का केंद्र
हाल के वर्षों में निवेशकों का फोकस उन कंपनियों पर बढ़ा है जिन्होंने लगातार अपना कर्ज घटाया है. कम कर्ज वाली कंपनियों को आमतौर पर ज्यादा मजबूत माना जाता है, क्योंकि उन पर ब्याज का दबाव कम होता है और वे भविष्य की ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं. पिछले चार से छह साल के दौरान कई भारतीय कंपनियों ने अपने कर्ज में बड़ी कटौती की है. कुछ कंपनियों ने तो 80 प्रतिशत से ज्यादा कर्ज कम कर लिया. इससे उनके बैलेंस शीट मजबूत हुए हैं और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है.
Reduce Debt Stocks: शेयर बाजार में निवेश करते समय ज्यादातर लोग उन कंपनियों को पसंद करते हैं जिनकी कमाई मजबूत हो और कर्ज कम हो. यही वजह है कि हाल के वर्षों में निवेशकों का फोकस उन कंपनियों पर बढ़ा है जिन्होंने लगातार अपना कर्ज घटाया है. कम कर्ज वाली कंपनियों को आमतौर पर ज्यादा मजबूत माना जाता है, क्योंकि उन पर ब्याज का दबाव कम होता है और वे भविष्य की ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं.
पिछले चार से छह साल के दौरान कई भारतीय कंपनियों ने अपने कर्ज में बड़ी कटौती की है. कुछ कंपनियों ने तो 80 प्रतिशत से ज्यादा कर्ज कम कर लिया. इससे उनके बैलेंस शीट मजबूत हुए हैं और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है.
ऐसी कंपनियां बाजार की मुश्किल परिस्थितियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकती हैं. साथ ही उनके पास विस्तार और नए निवेश के लिए ज्यादा वित्तीय ताकत भी बचती है. आइए जानते हैं उन 5 कंपनियों के बारे में जिन्होंने लगातार कर्ज घटाकर निवेशकों का ध्यान खींचा है.
Apollo Tyres
टायर बनाने वाली बड़ी कंपनी Apollo Tyres ने पिछले 5 साल में अपने कर्ज में बड़ी कमी की है.
कंपनी का कुल कर्ज 2021 में करीब 7,334 करोड़ रुपये था, जो 2026 में घटकर 3,675 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी ने करीब 50 प्रतिशत कर्ज कम किया.
सिर्फ पिछले एक साल में ही कंपनी ने करीब 735 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया है. इससे साफ है कि कंपनी लगातार अपने वित्तीय ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है.
Apollo Tyres भारत की बड़ी टायर कंपनियों में शामिल है और इसके उत्पाद 100 से ज्यादा देशों में बिकते हैं.
Petronet LNG
देश की बड़ी LNG कंपनी Petronet LNG ने भी पिछले 6 साल में लगातार कर्ज कम किया है.
2021 में कंपनी का कर्ज करीब 3,653 करोड़ रुपये था, जो 2026 में घटकर 2,341 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी ने लगभग 36 प्रतिशत कर्ज कम किया.
पिछले एक साल में कंपनी का कर्ज 316 करोड़ रुपये घटा है. कंपनी भारत में LNG इंपोर्ट और गैस सप्लाई के बड़े कारोबार में शामिल है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है.
Sagility
हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और BPM सेक्टर में काम करने वाली Sagility Limited ने भी तेजी से कर्ज घटाया है.
कंपनी का कुल कर्ज 2022 में करीब 4,788 करोड़ रुपये था, जो 2026 में घटकर सिर्फ 1,111 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी ने करीब 76.8 प्रतिशत कर्ज कम कर लिया.
पिछले साल के मुकाबले भी कंपनी ने 291 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया है. कंपनी मुख्य रूप से अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को सेवाएं देती है.
Crompton Greaves
Crompton Greaves Consumer Electricals उन कंपनियों में शामिल है जिसने सबसे ज्यादा कर्ज कम किया है.
2021 में कंपनी का कुल कर्ज 1,632 करोड़ रुपये था, जो 2026 में घटकर सिर्फ 192 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी ने करीब 88 प्रतिशत कर्ज घटा दिया.
सिर्फ एक साल में ही कंपनी ने 274 करोड़ रुपये का कर्ज कम किया. कंपनी घरेलू इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स जैसे पंखे, लाइट्स, पंप और किचन उपकरण बनाती है.
Sobha Limited
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Sobha Limited ने भी पिछले 6 साल में लगातार कर्ज कम किया है.
2021 में कंपनी का कुल कर्ज करीब 3,052 करोड़ रुपये था, जो 2026 में घटकर 1,057 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी ने लगभग 65 प्रतिशत कर्ज कम किया.
पिछले साल की तुलना में भी कंपनी ने 126 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया है. Sobha भारत की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है और लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है.
क्यों अहम है कर्ज कम होना?
विशेषज्ञों के अनुसार जब कोई कंपनी लगातार कर्ज घटाती है, तो इसका मतलब होता है कि उसका कैश फ्लो बेहतर हो रहा है और मैनेजमेंट वित्तीय अनुशासन पर ध्यान दे रहा है.
कम कर्ज वाली कंपनियों पर ब्याज का दबाव कम होता है. इससे उनका मुनाफा बेहतर हो सकता है और भविष्य में ग्रोथ की संभावना भी मजबूत होती है. यही वजह है कि निवेशक ऐसी कंपनियों पर खास नजर रखते हैं.
यह भी पढ़ें: इस खास दूध से बनती है अनंत अंबानी के Vantara की आइसक्रीम, इसलिए एक स्कूप की कीमत 750 रुपये
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BEL ने दिखाया दम… Q4 में ₹2203 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का भी तोहफा
Closing Bell: सेंसेक्स 114 और निफ्टी 32 अंक गिरकर बंद, IT में तेजी… एयरटेल और RIL जैसे शेयरों ने मार्केट को दिया झटका
कभी रॉकेट बना था यह शेयर… अब 48 घंटे में निवेशकों का करोड़ों साफ! आशीष कचोलिया के इस शेयर में क्यों मची भगदड़?
