आग के गोले से कम नहीं ये 6 शेयर, तीन महीने में 48% तक टूटा स्टॉक, KPIT Tech जैसे दिग्गज भी लिस्ट में शामिल

पिछले तीन महीनों में Nifty 500 के कई शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिनमें छह शेयर 40% से ज्यादा टूट गए हैं. सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर के शेयरों पर रहा है, जहां एआई और ऑटोमेशन से जुड़ी चिंताओं का असर दिखा है. इसके अलावा फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के कुछ शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

Stocks Plunged upto 48pct Image Credit: @AI/Money9live

Stocks Plunged upto 48pct: पिछले तीन महीनों में Nifty 500 के कई शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है. इनमें छह ऐसे शेयर हैं जो 40% से ज्यादा टूट चुके हैं. सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर के शेयरों पर देखा गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन को लेकर बढ़ती चिंताओं, क्लाइंट बजट में अनिश्चितता और टेक्नोलॉजी अपनाने की धीमी रफ्तार के कारण आईटी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स और ग्रोथ पर असर पड़ा है. इसके अलावा फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के कुछ शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है.

Newgen Software Technologies Ltd

Newgen Software Technologies Ltd के शेयरों में पिछले तीन महीनों में भारी गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,657 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को इसके शेयर लगभग 465.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव 477.70 रुपये से कम है. पिछले तीन महीनों में यह शेयर करीब 47% तक टूट चुका है.

Reliance Infrastructure Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Reliance Infrastructure Ltd भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,647 करोड़ रुपये है. इसके शेयर हाल में 93.98 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. पिछले तीन महीनों में इस शेयर में लगभग 39% की गिरावट दर्ज की गई है.

Cohance Lifesciences Ltd

फार्मा सेक्टर की Cohance Lifesciences Ltd के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,163 करोड़ रुपये है. इसके शेयर हाल में 279.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे. पिछले तीन महीनों में यह शेयर करीब 48.41% गिर चुका है.

Hexaware Technologies Ltd

आईटी सेक्टर की Hexaware Technologies Ltd के शेयरों में भी दबाव बना हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 28,247 करोड़ रुपये है. इसके शेयर करीब 459.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव 455.60 रुपये से थोड़ा अधिक है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इस शेयर में करीब 39% की गिरावट दर्ज की गई है.

Coforge Ltd

आईटी सेक्टर की एक और कंपनी Coforge Ltd के शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 38,701 करोड़ रुपये है. इसके शेयर हाल में लगभग 1,162.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव 1,169.80 रुपये से कम है. पिछले तीन महीनों में यह शेयर करीब 41% टूट चुका है.

KPIT Technologies Ltd

KPIT Technologies Ltd भी आईटी सेक्टर की उन कंपनियों में शामिल है जिनके शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 19,670 करोड़ रुपये है. इसके शेयर हाल में 698.55 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव 736.15 रुपये से कम है. पिछले तीन महीनों में इस शेयर में लगभग 45% की गिरावट दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.