तिमाही नतीजों के बाद स्टार बना ये डिफेंस स्टॉक! डिविडेंड का भी ऐलान, एक महीने में 53% उछले शेयर
GRSE एक डिफेंस PSU कंपनी है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है. कंपनी अब तक 800 से ज्यादा प्लेटफॉर्म बना चुकी है. कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में शानदार तेजी देखने को मिली है. एक हफ्ते में यह स्टॉक 16 फीसदी बढ़ा है. वहीं एक महीने की बात करें तो स्टॉक 53 फीसदी उछल चुका है.
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Share Price : बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती के बीच डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. इसी कड़ी में Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd (GRSE) का शेयर करीब 14 प्रतिशत चढ़कर 3,319 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के मजबूत Q4FY26 और सालाना नतीजों के साथ रिकॉर्ड मुनाफा और डिविडेंड ऐलान ने स्टॉक को सपोर्ट दिया. पिछले एक महीने में यह शेयर 53 फीसदी भाग चुका है.
रिजल्ट कैसा रहा?
कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q4FY26 में 2,119.21 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 1,642.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.1 प्रतिशत ज्यादा है. टोटल इनकम 2,190.37 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 24.7 प्रतिशत बढ़ी. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 410.85 करोड़ रुपये रहा, जो 27 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है. वहीं तिमाही आधार पर इसमें 88.7 प्रतिशत की तेजी आई. नेट प्रॉफिट 303.20 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 24.1 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 77.5 प्रतिशत बढ़ा. EPS 26.47 रुपये रहा, जो पिछले साल 21.32 रुपये था.
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 6.70 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह पहले दिए गए 12.90 रुपये प्रति शेयर के दो अंतरिम डिविडेंड के अलावा है.
मैनेजमेंट की राय
कंपनी के CMD P R Hari के मुताबिक, FY26 कंपनी के लिए ऐतिहासिक साल रहा है. इस दौरान GRSE ने 8 वॉरशिप डिलीवर किए, जो मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाता है. आगे भी कंपनी टेक्नोलॉजी और कैपेसिटी बढ़ाकर ग्रोथ जारी रखने की योजना बना रही है.
कंपनी का बिजनेस
GRSE एक डिफेंस PSU कंपनी है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है. कंपनी अब तक 800 से ज्यादा प्लेटफॉर्म बना चुकी है, जिनमें 118 वॉरशिप शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ब्रिज, मरीन इंजन और अन्य इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स के बिजनेस में भी मौजूद है.
शेयरों का हाल
कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में शानदार तेजी देखने को मिली है. एक हफ्ते में यह स्टॉक 16 फीसदी बढ़ा है. वहीं एक महीने की बात करें तो स्टॉक 53 फीसदी उछल चुका है. यानी एक महीने में इसने निवेशकों के पैसे को डेढ़ गुना बना दिया है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
स्टॉक ब्रोकर से सबसे अधिक नाखुश निवेशक, SEBI के पास पहुंचीं 20 हजार से अधिक शिकायतें; जानें- पूरा मामला
Stock To Watch: आज LIC, Trent, AWL Agri, PNB Housing जैसे शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
डिफेंस के इन 2 छोटे शेयरों पर बड़ा दांव! गिरावट में भी खरीद रहे हैं आशीष कचोलिया; रखें नजर
