इन 4 शेयरों पर HDFC Defence Fund बुलिश! जमकर खरीदे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां

Q4 FY26 के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए चुनिंदा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. खासतौर पर HDFC डिफेंस फंड ने कुछ मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में दांव लगाया है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.

स्टॉक Image Credit: Getty image

Q4FY26 के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो में कई अहम बदलाव किए हैं. खास तौर पर HDFC Defence Fund ने चुनिंदा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान खींचा है. फंड ने ऐसे शेयरों पर दांव लगाया है जिनमें मजबूत फंडामेंटल, ग्रोथ की संभावना और स्थिर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि निवेश अलग अलग सेक्टर जैसे डिफेंस, ऑटो, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल कंपनियों में किया गया है.

Hindustan Aeronautics Limited (HAL)

HAL देश की प्रमुख डिफेंस पीएसयू कंपनी है, जो एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और एविएशन सिस्टम बनाती है. कंपनी के शेयर लगभग 4400 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसके 52 हफ्ते के हाई 5166 रुपये से करीब 15 प्रतिशत नीचे है. फंड ने इस कंपनी में 50,000 शेयर जोड़े हैं, जिससे कुल होल्डिंग बढ़कर 25.50 लाख शेयर हो गई है.

Eicher Motors

Eicher Motors रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के लिए जानी जाती है. कंपनी के शेयर लगभग 7216 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो 52 हफ्ते के हाई 8233 रुपये से करीब 12 प्रतिशत कम है. फंड ने इसमें 45,000 शेयर जोड़े हैं और अब कुल हिस्सेदारी 4.95 लाख शेयर हो गई है.

Aequs Limited

Aequs एक डायवर्सिफाइड कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एयरोस्पेस, कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में काम करती है. कंपनी के शेयर लगभग 190 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो 52 हफ्ते के हाई 206 रुपये से करीब 7.7 प्रतिशत नीचे है. फंड ने इसमें 10.51 लाख शेयर खरीदे हैं, जिससे कुल होल्डिंग बढ़कर 17.68 लाख शेयर हो गई है.

Sedemac Mechatronics

Sedemac Mechatronics पावरट्रेन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाने वाली टेक कंपनी है, जो ऑटो और इंडस्ट्रियल सेक्टर को सप्लाई करती है. कंपनी के शेयर लगभग 1698 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो 52 हफ्ते के हाई 1818 रुपये से करीब 6.6 प्रतिशत नीचे है. इस स्टॉक में फंड ने 3.97 लाख शेयरों की नई एंट्री ली है, यानी यह एक नया निवेश है.

नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 22 अप्रैल को लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

उबला क्रूड, टूटा बाजार; सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा फिसला, इन 4 कारणों से बाजार में मचा हड़कंप!

बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 614 अंक फिसला, निफ्टी 24200 के नीचे आया, ऑटो-बैकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

पैसा रखें तैयार! ₹88 करोड़ का खुल रहा IPO, दांव लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानें GMP का हाल

पावर सेक्टर के शेयरों में बूम! अब विजय केडिया की इस रिन्यूएबल स्टॉक में एंट्री, जानें क्यों हैं बुलिश?

Nifty Outlook April 23: गिरावट के बावजूद सपोर्ट स्तर से ऊपर निफ्टी, बुलिश पैटर्न जारी; जानें- कल कैसी रहेगी चाल

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दमदार Q4 रिजल्ट, बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान; 5 साल में 500% से ज्यादा चढ़ा भाव