मुनाफा ₹1,348 करोड़ बढ़ा, तो ये टू व्‍हीलर कंपनी बांट रही ₹110 का डिविडेंड, नतीजों से मिला बूस्‍ट, पर शेयर लुढ़के

Hero MotoCorp Ltd ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. इस दौरान मुनाफा और आय दोनों में इजाफा हुआ. ऐसे में कंपनी ने निवेशकों को ₹110 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया. हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद शेयर में हल्की गिरावट दिखी, लेकिन लंबी अवधि में स्टॉक ने मजबूत रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा कायम रखा है.

Hero MotoCorp q3 result Image Credit: money9 live AI image

Hero MotoCorp Q3 Result: देश की पॉपुलर टू व्‍हीलर कंपनी Hero MotoCorp Ltd ने दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया. जिसके चलते उसका नेट प्रॉफिट ₹1,348.5 करोड़ पर पहुंच गया. इसमें सालाना आधार पर 12% ज्यादा उछाल आया है. कंपनी की आय भी बढ़कर ₹12,328 करोड़ पहुंच गई. कंपनी को हुए इस मुनाफे के चलते उसने निवेशकों को डिविडेंड को तोहफा देने का फैसला किया है.

कितना दे रहे अंतरिम डिविडेंड?

बोर्ड ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 5,500% यानी ₹110 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का निर्णय किया है. इसके लिए 11 फरवरी 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है. जबकि भुगतान 7 मार्च तक होगा. इसके अलावा कंपनी ने ईवी कंपनी Euler Motors में ₹275 करोड़ और हरिद्वार व नीमराना प्लांट के लिए सोलर प्रोजेक्ट्स में भी निवेश को मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें: 9% टूटी चांदी तो धराशायी हो गए ये मेटल स्‍टॉक, Hindustan Zinc समेत ये 5 शेयर 7% तक लुढ़के, बिकवाली का दिखा असर

कैसा रहा रिजल्‍ट?

हीरो मोटोकॉर्प की दिसंबर तिमाही का रिजल्‍ट अच्‍छा रहा है. कंपनी का EBITDA ₹1,809.9 करोड़ रहा और मार्जिन 14.7% पर स्थिर रहा, जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी और प्राइसिंग सपोर्ट से मजबूत हुआ है. तिमाही के दौरान 16.97 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो सालाना 16% की ग्रोथ दिखाती है, वहीं स्कूटर सेगमेंट में 55% की तेज बढ़त दर्ज की गई. ग्रामीण मांग में सुधार, फेस्टिव सीजन की मजबूत बिक्री, EV बिजनेस VIDA की बढ़ती हिस्सेदारी और 41% एक्सपोर्ट ग्रोथ ने कंपनी के प्रदर्शन को नई रफ्तार दी.

शेयरों का हाल

Hero MotoCorp के तिमाही नतीजे भले ही शानदार रहा हो, लेकिन इसके शेयरों में 5 फरवरी को दबाव देखने को मिला. इसके शेयर 1.46 फीसदी गिरकर ₹5,766 पर बंद हुआ. हालांकि एक हफ्ते में ये 4 प्रतिशत से ज्‍यादा चढ़ा है. 6 महीने में ये करीब 26 फीसदी उछला है. वहीं 3 साल में इसने 117 फीसदी की छलांग लगाई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी

इन 3 महारत्न कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई के पास कर रही ट्रेड, Oil-Gas सेक्टर की कहलाती हैं दिग्गज, ग्रोथ प्लान मजबूत

एशियाई बाजारों में बिकवाली जारी, टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, जानें क्या है वजह?

चीते की तरह भाग रहा मुकुल अग्रवाल का ये स्‍टॉक, एक हफ्ते में 31% चढ़ा, नए ऑर्डर ने रीसाइ‍क्लिंग स्‍टॉक में फूंकी जान, लगा अपर सर्किट

तिमाही नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयरों में हलचल, NUVAMA ने बोला- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

बिक्री दोगुनी, नुकसान भी बढ़ा, फिर भी भरोसा कायम… जानिए इस फार्मा शेयर में पैसा लगाने की असली वजह