बाजार में तेजी लौटते ही गोली की तरह भागे फार्मा स्टॉक्स, इस फैसले ने भरी जान!

डोनाल्ड ट्रंप के 90 दिनों की टैरिफ राहत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबरों ने फार्मा स्टॉक्स में नई जान फूंक दी. साथ ही आने वाले समय में अगर यह छूट आगे भी बढ़ती है या कोई ठोस समझौता होता है, तो फार्मा सेक्टर में और तेजी देखने को मिल सकती है. इसी वजह से निफ्टी फार्मा इंडेक्स 3 फीसदी तक उछल गया. आइए जानते हैं किन फार्मा कंपनियों में कितनी तेजी देखी गई?

Sudarshan Pharma के शेयर अपर सर्किट पर बंद हुए. Image Credit: freepik, canva

Why Pharma Stocks Rising: 11 अप्रैल को फार्मा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने का ऐलान किया. इस फैसले से न सिर्फ भारत-अमेरिका ट्रेड के लिए पॉजिटिव सिग्नल मिला बल्कि शेयर बाजार में फार्मा सेक्टर के लिए राहत की खबर बन गया. जिससे बाजार में तो तेजी देखी गई साथ ही फार्मा के शेयरों में शानदार रैली देखी गई. फार्मा स्टॉक्स के इस तेजी की वजह से Nifty Pharma इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक चढ़ गया. आइए फार्मा स्टॉक्स का हाल जानते हैं.

कौन-कौन से शेयर चमके?

  • Granules India का शेयर लगभग 5 फीसदी चढ़कर 453 रुपये पर पहुंच गया
  • Laurus Labs और Cipla के शेयर भी 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए.
  • Sun Pharma, Aurobindo Pharma और Biocon ने भी 3.7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखाई.
  • Lupin और Zydus Life में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई.
  • Dr Reddy’s, Natco Pharma, Torrent Pharma और Gland Pharma में 2 फीसदी तक की बढ़त देखी गई.
  • Mankind Pharma, Abbott India और Zydus Lifesciences जैसे दिग्गज शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े.

इसे भी पढ़ें- इन 4 वजहों से चमका बाजार, सेंसेक्स 1,100 अंक चढ़ा, Sell China, Buy India फैक्टर हावी !

तेजी फिर गिरावट, फिर से तेजी

2 अप्रैल को ट्रंप ने कई देशों पर नई टैरिफ लगाने की बात कही थी. जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली देखी गई. हालांकि, शुरुआत में ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को इस टैरिफ से बाहर रखा लेकिन बाद में यह आशंका जताई गई थी कि फार्मा कंपनियों को भी टैरिफ के दायरे में लाया जा सकता है. जिसके बाद गिरावट देखी गई थी. हाालांकि 11 अप्रैल यानी आज फार्मा स्टॉक्स में सेंटीमेंट बदला गया. जिससे फार्मा स्टॉक्स रैली करते दिखे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स