ऑर्डर बुक और रेवेन्यू में तेजी; एयरोस्पेस सेक्टर की इन 2 कंपनियों में दम! इस बिकवाली में रडार पर रखें स्टॉक्स
एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में बढ़ती ग्लोबल डिमांड के बीच Raymond Limited और Sansera Engineering Limited जैसी कंपनियों के कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. रेमंड की सब्सिडियरी कंपनी JK Maini Global Aerospace ग्लोबल कंपनियों Airbus और Boeing को महत्वपूर्ण एयरोस्पेस पार्ट्स सप्लाई करती है. इस गिरावट वाले बाजार में इन शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई है.
भारत में एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इस सेक्टर में काम करने वाली कई कंपनियां अब ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बन चुकी हैं. बढ़ती डिमांड और ऑर्डर बुक के चलते कुछ कंपनियों के कारोबार में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है. इन दिनों बाजार में बिकवाली के चलते इन शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस सेक्टर से जुड़ी इन 2 शेयरों पर बनी हुई है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 12 फीसदी तक गिर चुके हैं.
Raymond
- Raymond Limited का मार्केट कैप करीब 2366.7 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 6 प्रतिशत गिरकर 355.5 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 1 महीने में शेयर करीब 10 फीसदी टूट चुका है.
- 4 जुलाई 2025 को कंपनी को National Company Law Tribunal से कंपनी के पुनर्गठन की मंजूरी मिली थी. इस प्रक्रिया के बाद रेमंड के तहत दो प्रमुख सहायक कंपनियां काम करेंगी. इनमें से एक एयरोस्पेस और डिफेंस कारोबार पर फोकस करेगी, जबकि दूसरी ऑटो कंपोनेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इंजीनियरिंग कंज्यूमेबल्स पर काम करेगी.
- कंपनी का एयरोस्पेस कारोबार उसकी सब्सिडियरी कंपनी JK Maini Global Aerospace के तहत संचालित होता है. यह कंपनी दुनिया की बड़ी विमान निर्माता कंपनियों और उनके सप्लायर्स को महत्वपूर्ण एयरोस्पेस पार्ट्स सप्लाई करती है, जिनमें Airbus और Boeing जैसी कंपनियां शामिल हैं.
- कंपनी अब तक 1200 से ज्यादा प्रिसिजन एयरो इंजन पार्ट्स विकसित कर चुकी है और नए LEAP इंजन वेरिएंट के लिए 350 से ज्यादा कंपोनेंट्स का उत्पादन कर चुकी है. इसके अलावा, कंपनी के पास दुनिया भर में 25 से ज्यादा एयरोस्पेस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग ग्राहक हैं.
Sansera Engineering
- कंपनी Sansera Engineering Limited का मार्केट कैप करीब 12,183 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 6 प्रतिशत गिरकर 1957.95 रुपये पर बंद हुआ. बीते एक महीने में शेयर करीब 12 फीसदी गिरा है.
- सैंसेरा इंजीनियरिंग ऑटो कंपोनेंट जैसे रॉकर आर्म, कनेक्टिंग रॉड, गियर शिफ्टर और क्रैंकशाफ्ट के साथ साथ एयरोस्पेस कंपोनेंट्स भी बनाती है. कंपनी फोर्जिंग और इससे जुड़ी कई सेवाएं भी देती है. कंपनी तेजी से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्नोलॉजी एग्नॉस्टिक और डिफेंस व एयरोस्पेस जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टरों में विस्तार दे रही है. कंपनी का एयरोस्पेस डिविजन भी तेजी से बढ़ रहा है. Q3 FY26 में एयरोस्पेस और डिफेंस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर चार गुना से ज्यादा बढ़ा.
- दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक करीब 2412.4 करोड़ रुपये था, जो आने वाले समय में संभावित सालाना रेवेन्यू है. इसी दौरान कंपनी के अमेरिका को होने वाले एक्सपोर्ट में 50.5 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई.
- आने वाले वर्षों में कंपनी को और तेज ग्रोथ की उम्मीद है. मैनेजमेंट का अनुमान है कि FY27 में यह रेवेन्यू 500 से 600 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव, कर्ज नामात्र के बराबर, RoE और RoCE दमदार!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगले हफ्ते 9 कंपनियों का लॉक-इन पीरियड खत्म, 100 करोड़ से ज्यादा शेयर होंगे ट्रेडिंग के लिए फ्री; देखें लिस्ट
इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम
Stock Split: 5900% रिटर्न देने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान, 10 हिस्सों में बंटेंगे शेयर; रिकॉर्ड डेट भी तय
