वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट के बावजूद संभले रहे भारतीय बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए
दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट के दौरान सेंसेक्स भी एक बार करीब 722 अंक की गिराावट के साथ 81,833 के स्तर तक फिसल गया, हालांकि बाद में 500 अंक की जोरदार रिकवरी हुई. दिन के अंत में सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई.
बाजार मूल्य के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी NVIDIA के शेयरों में 10% की गिरावट के साथ दुनियाभर के बाजारों में आईटी और टेक सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आई नरमी से दुनियाभर के बड़े बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय शेयर बाजार के दो सबसे अहम इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए. इससे भारतीय बाजार की मजबूती के संकेत मिलते हैं. सेंसेक्स 171.32 (0.21%) अंक गिरकर 82,384.12 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी
81.15 (0.32%) अंक गिरकर 25,198.70 के स्तर पर बंद हुआ है.
सेंसेक्स की 30 में 11 कंपनियों के शेयर बढ़े

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट के दौरान सेंसेक्स भी एक बार करीब 722 अंक की गिराावट के साथ 81,833 के स्तर तक फिसल गया, हालांकि बाद में 500 अंक की जोरदार रिकवरी हुई. दिन के अंत में सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई.
एनएसई में भी गिरावट के बाद आया सुधार

एनएसई आज 25,089.95 के स्तर पर खुला, जिसके बाद 25,216 के स्तर तक बढ़ा हालांकि, बाद में 25,083.80 के निचले स्तर तक गया. इसके बाद संभलकर 25,198.70 पर बंद हुआ. एनएसई में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में से 18 के शेयरों की कीमत बढ़ी, जबकि 31 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट
अमेरिकी बाजार के तीन अहम सूचकांक डो जॉन्स, एस एंड पी 500 और नैस्डैक में गिरावट देखी गई. डो जॉन्स 100 अंक की गिरावट के साथ 40,836 पर बंद हुआ. एस एंड पी 500 में 2.12% की गिरावट आई. यह 119.47 अंक गिरकर 5528 पर बंद हुआ. सबसे बड़ी 3.26% की गिरावट नैस्डैक में देखने को मिली. यह 577 अंक की गिरावट के साथ 17,136 पर बंद हुआ.
एशियाई बाजारों में निक्केई सबसे ज्यादा गिरा
अमेरिकी बाजारों की गिरावट का एशियाई बाजारों में सबसे ज्यादा असर जापान के निक्कई 225 सूचकांक पर हुआ. इमें 4.42% की गिरावट आई. इसके अलावा सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स , हांग कांग के हेंग सेंग व दक्षिण कोरिया के केओएसपआई में भी गिरावट आई है.
Latest Stories
ONGC का मेगा दांव! दो जपानी कंपनियों में खरीदेगी 50-50 फीसदी हिस्सेदारी, मंगलवार को शेयरों पर रखें पैनी नजर
Waaree Energies की सब्सिडियरी ने जुटाए 1003 करोड़, मंगलवार को फोकस में रह सकता है शेयर
Nifty Outlook Jan 6: कुछ समय कंसोलिडेशन में रह सकता है निफ्टी, Buy on Dips की सलाह, 26100 पर अहम सपोर्ट
