₹5,260 करोड़ की डील! Infosys ने किया बड़ा अधिग्रहण, क्या शुक्रवार को शेयर में आएगी तेजी?

Infosys ने हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए दो कंपनियों के अधिग्रहण का ऐलान किया है. इस डील से कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा मिल सकती है. ऐसे में शुक्रवार को Infosys के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.

इंफोसिस शेयर Image Credit: Getty image

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने एक बड़ा दांव खेला है, जिसका असर अब उसके शेयरों पर भी दिख सकता है. कंपनी ने हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए करीब ₹5,260 करोड़ की दो बड़ी डील्स का ऐलान किया है. ऐसे में शुक्रवार को Infosys के शेयर निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं, क्योंकि यह कदम कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को नई दिशा दे सकता है.

₹5,260 करोड़ की दो बड़ी डील

Infosys ने Optimum Healthcare IT और Stratus नाम की दो कंपनियों के अधिग्रहण का ऐलान किया है. Optimum Healthcare IT को कंपनी करीब USD 465 मिलियन (करीब ₹3,800 करोड़) में खरीदेगी. यह कंपनी हेल्थकेयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मजबूत पकड़ रखती है और बड़े अस्पतालों को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है.

वहीं, Stratus को Infosys करीब USD 95 मिलियन (करीब ₹780 करोड़) में खरीदेगी. यह कंपनी इंश्योरेंस सेक्टर में टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग सेवाएं देती है.

क्यों अहम हैं ये अधिग्रहण

Infosys इन डील्स के जरिए हेल्थकेयर और इंश्योरेंस जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है.

Optimum Healthcare IT के जुड़ने से कंपनी को अस्पताल और हेल्थ सिस्टम्स के साथ काम करने में मजबूती मिलेगी. वहीं, Stratus के जरिए कंपनी इंश्योरेंस सेक्टर में AI और डेटा-आधारित सेवाओं को और बेहतर बना सकेगी. कंपनी का कहना है कि इससे क्लाउड, AI, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में उसकी क्षमता और बढ़ेगी.

Infosys के CEO सलिल पारेख के मुताबिक, Optimum Healthcare IT के साथ जुड़ने से कंपनी हेल्थकेयर सेक्टर में मजबूत वैल्यू ऑफर कर पाएगी. वहीं, कंपनी के इंश्योरेंस बिजनेस हेड कन्नन अमरेश का कहना है कि Stratus के साथ यह साझेदारी AI आधारित फैसलों और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाएगी.

यह भी पढ़ें: ₹300 से ₹26,000 तक के इन 5 स्टॉक्स को देखा? बढ़ रहा रेवेन्यू, P/E दमदार, कमाई भी मजबूत, लेकिन 52 वीक लो के करीब

शेयर बाजार की खबरें

Infosys का शेयर गुरुवार को ₹1279 पर बंद हुआ. पिछले 3 महीनों में शेयर 23% से ज्यादा चढ़ा है, लेकिन 1 साल में करीब 21% गिरावट भी देखी गई है. फिलहाल शेयर अपने 52 वीक लो ₹1215 के करीब ट्रेड कर रहा है.

इतनी बड़ी डील के बाद बाजार में इस स्टॉक को लेकर हलचल बढ़ सकती है. अगर निवेशकों को इन अधिग्रहणों में भविष्य की ग्रोथ नजर आती है, तो शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.