TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

IRFC में आ सकती है बंपर तेजी, क्या RVNL को खरीदने का आ गया सही टाइम? जानें- एक्सपर्ट का टार्गेट प्राइस

IRFC and RVNL Share Target Price: रेल विकास निगम लिमेटेड (RVNL) और इंडियन रेल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने एक समय पर निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया है. लेकिन अब ये लगातार फिसल रहे हैं और निवेशकों की टेंशन बढ़ा रहे हैं.

आरवीएनल और आईआरएफसी शेयर आउटलुक. Image Credit: Getty image

IRFC and RVNL Share Target Price: शेयर बाजार से लाल रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा है और दूसरी तरफ निवेशकों के माथे पर शिकन बढ़ती ही चली जा रही है. बाजार टूट रहा है और जमकर टूट रहा. इस बिखरते मार्केट में रिटेल निवेशकों के बीच कुछ पॉपुलर स्टॉक्स का बुरा हाल हुआ है. रेलवे के दो स्टॉक्स हैं- रेल विकास निगम लिमेटेड (RVNL) और इंडियन रेल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC). दोनों ही शेयरों ने एक समय पर निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया है. लेकिन अब ये लगातार फिसल रहे हैं. इनकी रफ्तार पर ब्रेक तो लगी ही है. साथ ही ये उछाल की ट्रैक से भी उतर गए हैं. ऐसे में निवेशकों की चिंताएं गंभीर होती जा रही हैं कि आखिर कब ये स्टॉक्स फिर से रफ्तार की पटरी पर लौटेंगे.

RVNL में खरीदारी का मौका?

RVNL पर rachnavadya.in की एनालिस्ट रचना वैद्य ने कहा कि अभी भी जो स्टॉक का लेवल है 340 का, यह अपने आप में एक अहम सपोर्ट है. लेकिन मार्केट अभी कमजोर है, तो इतना सपोर्ट स्टॉक को नहीं मिल पा रहा है. इस लेवल पर स्टॉक में एंट्री की जा सकती है. अगर कोई एवरेज आउट करना चाहते हैं, जिन्होंने ऊपर लेवल से पहले बाय किया था तो उन लोगों के लिए भी एक अच्छा लेवल है. अगर कोई 340 रुपये के लेवल पर एंट्री करता है, तो उसका स्टॉप लॉस लेवल 320 होना चाहिए.

RVNL का वित्तीय प्रदर्शन

रेल विकास निगम लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) की तीसरी तिमाही में 311 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. हालांकि, यह वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में दर्ज 359 करोड़ रुपये के मुनाफे से 13 फीसदी कम है. तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ ही RVNLने बताया था कि उसने कंपनी के ज्वाइंट वेंचर कृष्णापटनम रेलवे कंपनी लिमिटेड (KRCL) की ओर से एग्जीक्यूट एक परियोजना पर खर्च किया है.

हालांकि, KRCL ने समझौते की शर्तों के अनुसार भुगतान नहीं किया है और 31 दिसंबर, 2024 तक RVNL को 1,441 करोड़ रुपये का भुगतान करना बाकी है. दी गई राशि में 927 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है.

IRFC में बाउंस बैक का अनुमान

लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के HoR अंशुल जैन ने IRFC को लेकर कहा कि 116 रुपये पर मेजर सपोर्ट है. यहां से स्टॉक 140 रुपये के लेवल तक बाउंस बैंक कर सकता है. लेकिन ये शेयर 90 रुपये तक आते हुए दिख रहा है. हो सकता है कि ये स्टॉक 90 रुपये से भी नीचे चला जाए. हालांकि, फिलहाल 90 रुपये के लेवल तक तो आते हुए नजर आ रहा है.

बीते दिन IRFC के शेयर 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 121.94 रुपये पर बंद हुए. पिछले एक साल में स्टॉक में 23 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. छह महीने में ये स्टॉक 32 फाीसदी से अधिक टूटा है. महीने पर में 16 फीसदी और पिछले पांच दिनों में यह स्टॉक करीब पांच फीसदी गिरा है.

डिसक्लेमर: Money9live किसी भी स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान के लिए जिम्‍मेदार नहीं होगी.