क्या ₹800 की तरफ बढ़ रहा BEL का शेयर? मजबूत फाइनेंशियल्स और ये चीजें बन सकती हैं पॉजिटिव फैक्टर

Bharat Electronics Limited का शेयर मजबूत फंडामेंटल और बड़ी ऑर्डर बुक के दम पर चर्चा में है. Q3 FY26 में मुनाफा 20% बढ़ा और ऑर्डर बुक ₹7.3 लाख करोड़ रही. हालांकि 55.7 के ऊंचे P/E के कारण वैल्यूएशन महंगा माना जा रहा है. क्या यह शेयर 800 रुपये की तरफ बढ़ रहा है.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर Image Credit: AI & Canva

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited (BEL) का शेयर हाल के समय में बाजार की कमजोरी के बावजूद मजबूत प्रदर्शन करता दिख रहा है. मौजूदा समय में यह शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 467.80 रुपये से करीब 2% नीचे 460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि प्रमुख सूचकांक हाल के निचले स्तरों के आसपास बने हुए हैं. मजबूत फंडामेंटल्स, बढ़ती रक्षा खर्च और कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को इसके पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह शेयर 800 रुपये की तरफ बढ़ रहा है.

BEL के लिए पॉजिटिव फैक्टर

मजबूत फाइनेंशियल्स

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने हाल के तिमाही नतीजों में बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है. Q3 FY26 में BEL का नेट प्रॉफिट 20.4% बढ़कर 1,579 करोड़ रुपये (₹15,790 मिलियन) पर पहुंच गया जबकि राजस्व 24% बढ़कर 7,154 करोड़ रुपये (₹71,540 मिलियन) रहा. इसी दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 29.7% तक पहुंच गया जो बेहतर लागत नियंत्रण और उच्च मूल्य वाले घरेलू रक्षा ऑर्डर के एग्जीक्यूशन का नतीजा है.

शानदार ऑर्डर

कंपनी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा सहारा इसकी मजबूत ऑर्डर बुक है. जनवरी 2026 तक BEL की कुल ऑर्डर बुक करीब 7.3 लाख करोड़ रुपये (₹730.15 अरब) पर पहुंच चुकी है. कंपनी को उम्मीद है कि FY26 में ही 27,000 करोड़ रुपये (₹270 अरब) से अधिक के नए ऑर्डर मिल सकते हैं. हाल के महीनों में कंपनी को रडार और निगरानी प्रणालियों से जुड़े कई अहम रक्षा कॉन्ट्रैक्ट भी मिले हैं.

सरकारी नीति

सरकार की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की नीति भी BEL के लिए बड़ा अवसर बन रही है. केंद्र सरकार का लक्ष्य रक्षा खरीद का 75% हिस्सा घरेलू कंपनियों से लेना है. BEL का मौजूदा इंडिजेनाइजेशन लेवल करीब 70-73% है जिससे यह इस नीति का बड़ा लाभार्थी बन सकती है.

इन सेक्टर पर भी फोकस

कंपनी केवल रक्षा क्षेत्र पर ही निर्भर नहीं रहना चाहती. BEL अब स्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स, रेलवे, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रही है. इससे लंबे समय में रेवेन्यू के नए स्रोत बनने की उम्मीद है.

शेयर के लिए रिस्क फैक्टर

  • हालांकि कुछ जोखिम भी बने हुए हैं. BEL के कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम के लिए इजराइल जैसे देशों पर सप्लाई निर्भरता है इसलिए जियो-पॉलिटिकल तनाव सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा सेमीकंडक्टर की संभावित कमी भी उन्नत रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम के उत्पादन में बाधा बन सकती है.
  • वैल्युएशन के लिहाज से कंपनी का शेयर महंगा माना जा रहा है. फिलहाल BEL का P/E करीब 55.7 गुना और प्राइस टू बुक लगभग 14 गुना है जो बाजार के औसत से अधिक है. हालांकि कंपनी के ROCE 35.6% और ROE 26.5% जैसे मजबूत रिटर्न रेशियो इसके मजबूत बिजनेस मॉडल को दर्शाते हैं. ऐसे में मजबूत ऑर्डर बुक और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी के चलते BEL का दीर्घकालिक ग्रोथ आउटलुक सकारात्मक माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Adani ग्रुप का यह शेयर करेगा मालामाल! ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट, ये फैक्टर बनेंगे तेजी का कारण

कैश किंग हैं ये तीन कंपनियां, न के बराबर कर्ज, 3 साल में 111% तक चढ़ा शेयर, रडार पर रखें स्टॉक

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 551 अंक टूटा और निफ्टी 24600 के नीचे, HDFC Bank और Maruti Suzuki में बिकवाली

52 वीक हाई से 49% डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहें विजय केडिया के 2 फेवरेट स्‍टॉक्‍स, फिर भी भरोसा कायम, क्‍या दांव का सही मौका

Stock to watch: 6 मार्च को फोकस में रहेंगे Jio Fin, Bajaj Auto और Tata Elxsi समेत ये शेयर, दिखेगा तगड़ा ऐक्शन!

कंपनी के एक ऐलान से रॉकेट हुआ ये स्‍टील स्‍टॉक, 1 दिन में 9% भागा, विदेशी निवेश की एंट्री से हलचल, ₹350 करोड़ जुटाने की तैयारी