Adani ग्रुप का यह शेयर करेगा मालामाल! ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट, ये फैक्टर बनेंगे तेजी का कारण
ब्रोकरेज PL Capital ने Adani Energy Solutions Limited पर Accumulate रेटिंग के साथ ₹1,090 का टारगेट दिया है. मजबूत ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक, तेजी से बढ़ता स्मार्ट मीटरिंग कारोबार और 31% EBITDA CAGR के अनुमान से कंपनी की कमाई में तेज ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है.
ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने Adani Energy Solutions Limited (ADANIENS) पर कवरेज शुरू करते हुए Accumulate रेटिंग दी है यानी ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. यह शेयर शुक्रवार को करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 997 रुपये पर ट्रेड करती दिखा, ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹1,090 का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले इसमें करीब 10 फीसदी की संभावित तेजी का अनुमान जताया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आइये जानते हैं कि इसे लेकर ब्रोकरेज क्यों बुलिश है.
ट्रांसमिशन कारोबार बनेगा ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के EBITDA में सबसे बड़ा योगदान पावर ट्रांसमिशन से आएगा जो FY26 के अनुमानित EBITDA का करीब 57% होगा. ट्रांसमिशन सेगमेंट में कंपनी का कैपिटलाइजेशन पहले के ₹40–50 अरब से बढ़कर FY26-FY28 के दौरान ₹110–140 अरब प्रति वर्ष तक पहुंच सकता है. कंपनी के पास फिलहाल करीब ₹777 अरब का मजबूत ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक है, जिसे अगले 4-5 वर्षों में पूरा किया जाना है.
ब्रोकरेज के अनुसार पिछले 18 महीनों में कंपनी का ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक करीब 4.5 गुना बढ़ा है. FY25 में कंपनी ने नए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में लगभग 28% हिस्सेदारी हासिल की थी और आने वाले वर्षों में कम से कम 20% मार्केट शेयर बनाए रखने का लक्ष्य है.
स्मार्ट मीटरिंग कारोबार से तेज विस्तार की उम्मीद
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का स्मार्ट मीटरिंग कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. वर्तमान में ADANIENS के पास 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर का ऑर्डर बुक है और कंपनी करीब 17% बाजार हिस्सेदारी रखती है. अब तक 90 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं और इंस्टॉलेशन की रफ्तार बढ़कर लगभग 22,600 मीटर प्रतिदिन हो गई है.
इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य FY26 तक करीब 1 करोड़ मीटर और FY28 की शुरुआत तक 2.4 करोड़ मीटर इंस्टॉल करने का है. इस सेगमेंट का EBITDA योगदान FY26 में 7% से बढ़कर FY28 तक 16% तक पहुंचने का अनुमान है.
कमाई में तेज उछाल की उम्मीद
PL Capital का अनुमान है कि कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA FY26-FY28 के दौरान करीब 31% CAGR से बढ़ सकता है. इसमें ट्रांसमिशन से 32%, डिस्ट्रीब्यूशन से 9% और स्मार्ट मीटरिंग से लगभग 98% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी फिलहाल FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के करीब 13 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है. मजबूत ऑर्डर बुक, तेज ग्रोथ और ऊर्जा ट्रांजिशन में कंपनी की अहम भूमिका को देखते हुए ब्रोकरेज ने शेयर पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कैश किंग हैं ये तीन कंपनियां, न के बराबर कर्ज, 3 साल में 111% तक चढ़ा शेयर, रडार पर रखें स्टॉक
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 551 अंक टूटा और निफ्टी 24600 के नीचे, HDFC Bank और Maruti Suzuki में बिकवाली
क्या ₹800 की तरफ बढ़ रहा BEL का शेयर? मजबूत फाइनेंशियल्स और ये चीजें बन सकती हैं पॉजिटिव फैक्टर
