Raajmarg Infra ला रही ₹6000 करोड़ का IPO, 11 मार्च से दांव का मौका, प्राइस बैंड हुआ तय, जानें कितना है GMP
Raajmarg Infra InvIT का ₹6000 करोड़ का IPO 11 मार्च से 13 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा, प्राइस बैंड तय कर दिया गया है. फिलहाल ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य है, जिससे संकेत मिल रहा है कि लिस्टिंग प्राइस के आसपास ही हो सकती है.
Raajmarg Infra Investment Trust (InvIT) IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज खिलाड़ी Raajmarg Infra Investment Trust (InvIT) जल्द ही अपना IPO लेकर आ रही है. IPO में निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन 11 मार्च से शुरू होगा और यह 13 मार्च तक खुला रहेगा. वहीं एंकर निवेशकों के लिए अलॉटमेंट 10 मार्च को किया जाएगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड भी तय कर दिया गया है. अगर आप भी इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इसके GMP समेत कंपनी के बारे में जान लें.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इस IPO का कुल आकार 6000 करोड़ रुपये है. इससे पहले ड्राफ्ट पेपर्स में इसका आकार 5700 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया था. Raajmarg Infra Investment Trust IPO का प्राइस बैंड 99 रुपये से 100 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है. इसका लॉट साइज 150 यूनिट रखा गया है. निवेशक इसके बाद 150 यूनिट के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं.
कितना रिजर्व होगा हिस्सा?
इस पब्लिक इश्यू में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है. वहीं 25% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए तय किया गया है.
GMP में कितना दम?
इंवेस्टरगेन के मुताबिक Raajmarg Infra Investment Trust IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP तीन दिनों से 0 है. यानी इसके अनुमान के तहत आईपीओ की लिस्टिंग इसके प्राइस बैंड 100 रुपये के आस-पास होने का अनुमान है. इसमें किसी तरह का लिस्टिंग गेन का नहीं मिल रहा है.
जरूरी तारीखें
इस IPO का अलॉटमेंट 18 मार्च को तय होने की संभावना है. अगर निवेशकों को शेयर नहीं मिलते हैं तो 20 मार्च को रिफंड शुरू होगा. उसी दिन अलॉट हुए यूनिट्स निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे. Raajmarg Infra Investment Trust के शेयर की लिस्टिंग 24 मार्च को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.
किन बैंकों ने किया निवेश?
RIIMPL में कई बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान हिस्सेदार हैं. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, NaBFID, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक शामिल हैं.
कंपनी का कारोबार
Raajmarg Infra एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है, जिसे 22 दिसंबर 2025 को SEBI के तहत रजिस्टर किया गया था. इसका मकसद भारत में चल रहे सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स को खरीदना, प्रबंधित करना और उनका रखरखाव करना है.
ट्रस्ट के पास फिलहाल पांच ऑपरेशनल टोल रोड एसेट्स का पोर्टफोलियो है. इनमें Gorhar से Barwa Adda, Chilakaluripet से Vijayawada, Chennai Bypass, Chennai से Tada और Nelamangala से Tumkur जैसे हाईवे शामिल हैं. ये सभी एसेट्स NHAI के टोल ऑपरेट ट्रांसफर (TOT) मॉडल के तहत विकसित किए गए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹57 पहुंचा इस IPO का GMP, 6 मार्च तक है निवेश का मौका, इन्वेस्टमेंट से पहले जानें कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत
इस मेनबोर्ड IPO पर आई SBI सिक्योरिटी की रिपोर्ट, सब्सक्राइब करने की दी सलाह; GMP में भी हलचल तेज
PSU कंपनी IIFCL का IPO देने वाला है दस्तक, कैबिनेट से मिली मंजूरी; 2165 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के साथ दमदार है फाइनेंस
