₹57 पहुंचा इस IPO का GMP, 6 मार्च तक है निवेश का मौका, इन्वेस्टमेंट से पहले जानें कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी SEDEMAC Mechatronics का IPO निवेशकों से अब तक ठंडी प्रतिक्रिया पा रहा है, क्योंकि दूसरे दिन यह महज 0.27 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. हालांकि ग्रे मार्केट में इसके प्रीमियम में पिछले तीन दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. 5 मार्च को GMP में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है, जिससे संभावित लिस्टिंग गेन की उम्मीद बनी हुई है.
SEDEMAC Mechatronics IPO & GMP: ऑटो सेक्टर की कंपनी SEDEMAC Mechatronics के IPO में निवेशकों की दिलचस्पी फिलहाल ठंडी पड़ती दिख रही है. दूसरे दिन कंपनी का इश्यू केवल 0.27 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. हालांकि, बीते तीन दिनों से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. 5 मार्च को दोपहर 11 बजे इसके GMP में 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. निवेशकों के पास इसमें निवेश करने का 6 मार्च अंतिम मौका है, क्योंकि इसी दिन इश्यू बंद हो जाएगा.
SEDEMAC Mechatronics IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO कहां लिस्ट होगा | BSE और NSE |
| IPO का प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹1087.45 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | ₹1087.45 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 |
क्या है GMP का हाल?
5 मार्च की सुबह 11 बजे कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम 57 रुपये है. यानी मौजूदा GMP के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट पर लगभग 627 रुपये की संभावित लिस्टिंग गेन हो सकती है. बीते तीन दिनों में GMP में तेज उछाल देखा गया है. 3 मार्च को यह -17 रुपये था, जो 4 मार्च को बढ़कर 55 रुपये हो गया. तीसरे दिन भी इसमें तेजी का सिलसिला जारी रहा.
क्या है सब्सक्रिप्शन रेट?
| कैटेगरी | सब्सक्रिप्शन |
|---|---|
| योग्य संस्थागत खरीदार (Qualified Institutional Buyers) | 0.87x |
| गैर-संस्थागत निवेशक (Non-Institutional Investors) | 0.01x |
| रिटेल व्यक्तिगत निवेशक (Retail Individual Investors) | 0.03x |
| कर्मचारी (Employees) | 0.59x |
| कुल (Total) | 0.27x |
क्या करती है SEDEMAC Mechatronics?
SEDEMAC Mechatronics एक ऐसी कंपनी है जो वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल पार्ट्स बनाती है. ये पार्ट्स मुख्य रूप से बाइक, स्कूटर और छोटे इंजनों में उपयोग किए जाते हैं. कंपनी द्वारा बनाए गए सिस्टम इंजन को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं, ईंधन की बचत करते हैं और प्रदूषण कम करने में भी सहायक होते हैं. कंपनी ऐसी तकनीक विकसित करती है जिससे वाहन अधिक कुशल और बेहतर तरीके से संचालित हो सकें.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
FY25 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 658.4 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत अधिक है. सबसे खास बात यह रही कि टैक्स के बाद मुनाफा करीब 8 गुना बढ़कर 47 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY24 में यह 5.8 करोड़ रुपये था. वहीं, दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी ने 770.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 71.5 करोड़ रुपये का PAT दर्ज किया है.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
इस मेनबोर्ड IPO पर आई SBI सिक्योरिटी की रिपोर्ट, सब्सक्राइब करने की दी सलाह; GMP में भी हलचल तेज
PSU कंपनी IIFCL का IPO देने वाला है दस्तक, कैबिनेट से मिली मंजूरी; 2165 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के साथ दमदार है फाइनेंस
कहां होगी NSE IPO की लिस्टिंग? इश्यू की तैयारी के बीच MD-CEO ने खोला नियमों का पेंच, वैल्यूएशन पर भी दिया अपडेट
