पैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते खुल रहा 1,087.5 करोड़ का IPO, ₹53 पहुंचा GMP, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
अगले सप्ताह शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहेगी. जहां एक ओर केवल एक मेनबोर्ड IPO खुलेगा, वहीं कुल 9 कंपनियां बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं. निवेशकों की नजर खासतौर पर क्लीन मैक्स, PNGS रेव डायमंड और सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स पर रहेगी. लिस्टिंग गेन को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल सकता है.
Upcoming IPOs: शेयर बाजार में अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट की गतिविधियां सीमित रहने वाली हैं, लेकिन लिस्टिंग को लेकर हलचल तेज रहेगी. एक तरफ मेनबोर्ड सेगमेंट में सिर्फ एक नया आईपीओ खुलेगा, वहीं कई कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने जा रही हैं. खासतौर पर क्लीन मैक्स, PNGS रेव डायमंड और अन्य कंपनियों की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रहेगी.
SEDEMAC Mechatronics IPO
- IPO ओपनिंग डेट: 4 मार्च 2026
- क्लोजिंग डेट: 6 मार्च 2026
- इश्यू साइज: ₹1,087.5 करोड़
- इश्यू टाइप: पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS)
- कुल शेयर: 80 लाख
- प्राइस बैंड: ₹1,287–₹1,352 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 11 शेयर
- संभावित अलॉटमेंट: 9 मार्च
- संभावित लिस्टिंग: 11 मार्च
28 फरवरी की सुबह 9:30 बजे तक इसका GMP 53 रुपये है. यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को 1 लॉट पर 583 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
मेनबोर्ड पर 4 बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग
अगले हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में चार कंपनियां शेयर बाजार में एंट्री करेंगी. 2 मार्च को क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी और श्री राम ट्विस्टेक्स की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 4 मार्च को PNGS रेव डायमंड ज्वेलरी बाजार में डेब्यू करेगी. वहीं 5 मार्च को ओमनीटेक इंजीनियरिंग की लिस्टिंग तय है. इन लिस्टिंग्स से बाजार में अच्छी खासी हलचल देखने को मिल सकती है.
SME सेगमेंट में भी रहेगा जोरदार एक्शन
SME प्लेटफॉर्म पर भले ही कोई नया IPO नहीं खुलेगा, लेकिन लिस्टिंग गतिविधियां तेज रहेंगी. 2 मार्च को कियाासा रिटेल और अकोर्ड ट्रांसफॉर्मर की BSE SME पर लिस्टिंग होगी. उसी दिन मोबिलाइज ऐप लैब NSE SME पर डेब्यू करेगी. इसके अलावा 5 मार्च को याप डिजिटल और 6 मार्च को स्ट्राइडर्स इम्पेक्स NSE SME पर लिस्ट होंगी.
निवेशकों की नजर लिस्टिंग गेन पर
चूंकि नए इश्यू कम हैं, इसलिए निवेशकों का फोकस लिस्टिंग गेन पर रहेगा. बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि इन कंपनियों को निवेशकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और लिस्टिंग के दिन शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहता है. कुल मिलाकर, आने वाला सप्ताह IPO बाजार के लिए शांत लेकिन लिस्टिंग के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE IPO में LIC का बड़ा दांव, 4500 करोड़ की बोली; QIB ने भी जमकर लगाया पैसा
Azim Premji से लेकर Radhakishan Damani तक, NSE IPO में इन दिग्गजों ने नहीं बेचे शेयर
NSE IPO में लगाया है दांव? आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, 24 सितंबर को होगी लिस्टिंग; जानें GMP का हाल
