1 साल में 250% उछला ये स्माल कैप शेयर, इस फैसले के बाद आज 5% की तेजी, एंटरटेनमेंट सेक्टर की है कंपनी

Spice Lounge Food Works का शेयर बाजार में फिर चर्चा में है. गुरुवार को कंपनी के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली. पिछले एक साल में यह स्माल कैप स्टॉक करीब 250 फीसदी तक चढ़ चुका है और मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. कंपनी के XORA World प्लेटफॉर्म के तहत अंतरराष्ट्रीय DJ Black Coffee का लाइव शो आयोजित करने की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.

कंपनी के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

Spice Lounge Food Works: शेयर बाजार में गुरुवार को स्माल कैप कंपनी Spice Lounge Food Works के शेयर में तेजी देखने को मिली. बाजार में राहत भरी खरीदारी के बीच कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक उछल गया. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 250 फीसदी की तेज रैली दे चुका है, जिससे यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है. कंपनी के XORA World प्लेटफॉर्म से जुड़ी नई घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लाइव इवेंट और एंटरटेनमेंट शो आयोजित करने की तैयारी कर रही है. इसी खबर के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ती नजर आई.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा

गुरुवार को कंपनी का शेयर BSE पर करीब 29.98 रुपये के निचले स्तर पर खुला और 31.47 रुपये तक पहुंच गया. आज के कारोबार में शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ा है. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने करीब 250 फीसदी की तेज रैली दी है. हालांकि पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 40 फीसदी की गिरावट भी देखी गई है. इसके बावजूद लंबी अवधि में इस शेयर ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है.

कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 0.32 करोड़ रुपये रही. हालांकि कम खर्च की वजह से कंपनी ने 0.15 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. इस तरह कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन करीब 47 फीसदी रहा. कंपनी फिलहाल फाइनेंशियल सर्विस से फूड बिजनेस में बदलाव के दौर से गुजर रही है.

इवेंट प्लेटफॉर्म से बढ़ी बाजार में हलचल

कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सपीरियंस इवेंट प्लेटफॉर्म XORA World को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय DJ और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता Black Coffee का लाइव शो आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के Quake Arena में आयोजित होगा. इस इवेंट के लिए करीब 50 हजार वर्ग फुट में मल्टी लेवल इमर्सिव वेन्यू तैयार किया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि इसका मकसद दर्शकों को एक प्रीमियम लाइव एंटरटेनमेंट अनुभव देना है.

ये भी पढ़ें- 1:10 बोनस शेयर देगी ये ई-कॉमर्स कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा शेयर, एक दिन में 4% तक उछला

लाइफस्टाइल बिजनेस पर कंपनी का फोकस

Spice Lounge Food Works एक हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती है. कंपनी फूड, ड्रिंक, नाइटलाइफ और एंटरटेनमेंट से जुड़े कई ब्रांड संचालित करती है. इसके पोर्टफोलियो में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे ब्रांड शामिल हैं. कंपनी XORA World के जरिए बड़े सांस्कृतिक और एंटरटेनमेंट इवेंट की श्रृंखला तैयार कर रही है. इसका उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट को जोड़कर नया कंज्यूमर प्लेटफॉर्म बनाना है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.