मार्केट कैप से मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट हुआ ये इंफ्रा स्टॉक, 3% से ज्यादा उछला, एक्सप्रेस-वे समेत मिले ये अहम प्रोजेक्ट
Markolines Pavement Technologies को कुल ₹439.74 करोड़ के बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जो कंपनी की मार्केट कैप से भी ज्यादा हैं. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर करीब 3.6% उछल गया. कंपनी को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं.
Markolines Pavement Technologies share price: हाईवे ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी Markolines Pavement Technologies के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली. इसके शेयर आज 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए. शेयरों में आई इस तेजी की वजह कंपनी को मिले कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. खास बात यह है कि कंपनी को अपनी मार्केट कैप 352 करोड़ के मुकाबले ज्यादा का ऑर्डर मिला है.
कंपनी को कुल 439.74 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इस ऐलान के बाद से ही कंपनी का शेयर करीब 3.6% उछल गया. जिससे शेयर बढ़कर 164.85 रुपये पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 159.12 रुपये था. एक महीने में ये करीब 17 फीसदी तक चढ़ चुका है.
कंपनी को मिले कई बड़े ऑर्डर
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए कुल मिलाकर करीब 439.74 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इनमें से एक बड़ा ऑर्डर Varanasi Aurangabad NH-2 Tollway Private Limited से मिला है. 75.28 करोड़ रुपये के इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बिहार में NH-2 के km 843 से km 978 के बीच रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Dense Bituminous Macadam (DBM) और Bituminous Concrete (BC) बिछाने का काम किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को मई 2026 तक पूरा करना है.
इसी कंपनी से एक और 43.46 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह काम बिहार के BR3 सेक्शन में km 938 से km 978 के बीच अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा और इसे 90 दिनों के अंदर पूरा करना होगा.
भारतमाला परियोजना से भी मिला काम
कंपनी को Bharat Vanijya Eastern Private Limited से 21.76 करोड़ रुपये का एक और प्रोजेक्ट मिला है. इसके तहत बिहार में NH-319 (पुराना NH-30) के Arrah-Pararia सेक्शन को चार लेन बनाने के लिए DBM और BC बिछाने का काम किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट भारतमाला परियोजना फेज-1 के तहत EPC मोड में किया जाएगा और इसे 3 महीने में पूरा करना होगा.
एक्सप्रेसवे और स्कूल प्रोजेक्ट भी शामिल
दिल्ली हापुड़ मेरठ एक्सप्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड ने भी कंपनी को 4.84 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है. इसमें एक्सप्रेसवे के लिए पेवमेंट मेंटेनेंस का काम शामिल है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करना है.
इसके अलावा कंपनी को Indo British Group of Schools (IBGS) से 294.38 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. इसके तहत पुणे, हैदराबाद और नासिक में स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का टर्नकी डेवलपमेंट किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट साइट हैंडओवर के बाद 12 महीने के भीतर पूरा किया जाना है.
यह भी पढ़ें: 1:10 बोनस शेयर देगी ये ई-कॉमर्स कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा शेयर, एक दिन में 4% तक उछला
मजबूत ऑर्डर बुक
दिसंबर 2025 तक कंपनी का अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक करीब 347.36 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 600 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जो विभिन्न चरणों में फाइनल होने की प्रक्रिया में हैं.
क्या करती है कंपनी?
Markolines Pavement Technologies Limited हाईवे मेंटेनेंस और स्पेशलाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की कंपनी है. यह मुख्य रूप से मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का काम करती है. यह माइक्रो-सर्फेसिंग, CIPR, FDR और कंक्रीट रोड जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए सड़क निर्माण और मरम्मत के क्षेत्र में काम करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: 3 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर और निफ्टी 24750 के ऊपर हुआ बंद, Adani Ports-RIL में जबरदस्त तेजी
ईरान का एक बयान, झूम उठा शेयर मार्केट; जानें ऐसा क्या कह दिया
इन 4 गैस कंपनियों में ONGC की बड़ी हिस्सेदारी, युद्ध के माहौल में सामने आया नया टारगेट; 28% तक मिल सकता है रिटर्न
