इन 4 गैस कंपनियों में ONGC की बड़ी हिस्सेदारी, युद्ध के माहौल में सामने आया नया टारगेट; 28% तक मिल सकता है रिटर्न

मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच ऑयल और गैस सेक्टर फिर निवेशकों के फोकस में आ गया है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने ONGC की हिस्सेदारी वाली कई कंपनियों के लिए नया टारगेट प्राइस जारी किया है. HPCL, Petronet LNG, IOCL और GAIL जैसी कंपनियों में ONGC की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और इनमें 15 फीसदी से 28 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई गई है.

ONGC शेयर Image Credit: Budrul Chukrut/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

ONGC Stake Companies: मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन और एनर्जी मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच ऑयल और गैस सेक्टर फिर से निवेशकों के फोकस में आ गया है. गुरुवार को ONGC के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं अन्य गैस कंपनियों में भी मजबूती देखी गई है. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने कई गैस कंपनियों के लिए नया टारगेट प्राइस जारी किया है, जिनमें ONGC की हिस्सेदारी है. आइए जानते हैं इन कंपनियों के टारगेट प्राइस और उनमें ONGC की हिस्सेदारी कितनी है.

HPCL

HPCL यानी Hindustan Petroleum Corporation Limited भारत की प्रमुख ऑयल और गैस कंपनी है. इसमें ONGC की हिस्सेदारी 54.9 फीसदी है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इस कंपनी के लिए 520 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, इसमें करेंट प्राइस 403.60 रुपये के मुकाबले 28.84 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है.

PLNG

PLNG यानी Petronet LNG Limited भारत की प्रमुख LNG इंपोर्ट और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. इसमें ONGC की हिस्सेदारी 12.5 फीसदी है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इस कंपनी के लिए 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. इसका करेंट मार्केट प्राइस 285.90 रुपये है, ऐसे में इसमें 25.91 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है.

MRPL

MRPL यानी Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited भारत की प्रमुख रिफाइनिंग कंपनी है. इसमें ONGC की हिस्सेदारी 71.6 फीसदी है. Emkay Global के वैल्यूएशन के अनुसार इस कंपनी के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. कंपनी का शेयर 194.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, ऐसे में यह अपने टारगेट प्राइस को पार कर चुका है.

IOCL

IOCL यानी Indian Oil Corporation Limited देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग और रिफाइनिंग कंपनियों में से एक है. इसमें ONGC की हिस्सेदारी 14.2 फीसदी है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इस कंपनी के लिए 205 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. कंपनी का शेयर 169.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, ऐसे में इसमें 20.64 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है.

GAIL

GAIL यानी GAIL (India) Limited भारत की प्रमुख नेचुरल गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनी है. इसमें ONGC की हिस्सेदारी 4.8 फीसदी है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इस कंपनी के लिए 180 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. कंपनी का शेयर 155.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, ऐसे में इसमें 15.47 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है.

कैसा है ONGC के शेयर का हाल

गुरुवार को ONGC के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 2.11 बजे कंपनी का शेयर 1.62 फीसदी बढ़कर 281.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक सप्ताह में इसमें 1.77 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले एक महीने में यह 8.39 फीसदी बढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: Adani Energy पर बुलिश है ब्रोकरेज, शेयर में आ सकती है 23% की तेजी; जानें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.