कंपनी के एक ऐलान से रॉकेट हुआ ये स्टील स्टॉक, 1 दिन में 9% भागा, विदेशी निवेश की एंट्री से हलचल, ₹350 करोड़ जुटाने की तैयारी
Steel Exchange India के शेयर करीब 9% उछल गए, जिससे स्टॉक में तेज हलचल देखने को मिली. कंपनी ने ₹350 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है, जिसमें स्विट्जरलैंड की IMR Group बड़ा निवेश करेगी. इस निवेश से कंपनी का ऑपरेशन मजबूत होगा, कर्ज कम होगा और स्टील बिजनेस की ग्रोथ तेज करने में मदद मिलेगी.
Steel Exchange India Share Price: भारतीय स्टील सेक्टर की कंपनी Steel Exchange India Ltd के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 8.89% यानी करीब 9 फीसदी चढ़कर 8.70 रुपये तक पहुंच गए. इससे पहले इसका पिछला बंद भाव 7.99 रुपये था. इस स्टीक स्टॉक में आई तूफानी तेजी की वजह कंपनी का एक अहम ऐलान है.
कंपनी का प्लान
कंपनी ने जानकारी दी है कि वह 350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके तहत स्विट्जरलैंड स्थित मेटल्स और माइनिंग कंपनी IMR Group में बड़ा निवेश करेगी. इस फंड में से करीब 300 करोड़ रुपये IMR Group की ओर से निवेश किए जाएंगे. यह निवेश IMR की भारतीय सहायक कंपनियों इंडिया कोक एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड (ICPPL) और IMR स्टील प्राइवेट लिमिटेड (ISPL) के जरिए शेयर वारंट सब्सक्रिप्शन के जरिए किया जाएगा.
क्या है मकसद?
कंपनी के मुताबिक इस पूंजी निवेश का मकसद कंपनी के ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को मजबूत करना, कर्ज की स्थिति को बेहतर बनाना और भारत के तेजी से बढ़ते स्टील बाजार में ग्रोथ को तेज करना है. IMR Group के लिए यह निवेश फॉरवर्ड इंटीग्रेशन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इससे कंपनी माइनिंग और कच्चे माल की सप्लाई से आगे बढ़कर डाउनस्ट्रीम स्टील मैन्युफैक्चरिंग में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकेगी.
क्या होंगे फायदे?
इस साझेदारी से दोनों कंपनियों को कई फायदे मिलने की उम्मीद है. IMR Group अपनी वैश्विक सप्लाई चेन का उपयोग करके मेटलर्जिकल कोक, कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और फेरस स्क्रैप जैसे कच्चे माल की आपूर्ति में मदद करेगा. वहीं इससे Steel Exchange India की लागत कम करने और सप्लाई सिक्योरिटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा IMR Group कंपनी के तैयार स्टील उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग में भी सहयोग करेगा, जिससे कंपनी की वैश्विक पहुंच बढ़ने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ी राहत! अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर दी 30 दिन की छूट, ग्लोबल सप्लाई बनाए रखने की कोशिश
शेयर का हाल
फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,002 करोड़ रुपये है. साल भर में भले ही इसका प्रदर्शन अच्छा ना रहा हो, लेकिन लॉन्ग टर्म में देखें तो 5 साल में इसने 54 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
कंपनी का कारोबार
Steel Exchange India Ltd की स्थापना 1999 में हुई थी और यह Vizag Profiles Group का हिस्सा है. कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट चलाती है. कंपनी ‘SIMHADRI TMT’ ब्रांड के तहत TMT बार का प्रोडक्शन करती है. कंपनी की उत्पादन क्षमता में 2.2 लाख टन स्पंज आयरन, 3.62 लाख टन बिलेट्स और 3.57 लाख टन TMT रिबार्स शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी के पास 60 मेगावॉट का कैप्टिव पावर प्लांट भी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 551 अंक टूटा और निफ्टी 24600 के नीचे, HDFC Bank और Maruti Suzuki में बिकवाली
क्या ₹800 की तरफ बढ़ रहा BEL का शेयर? मजबूत फाइनेंशियल्स और ये चीजें बन सकती हैं पॉजिटिव फैक्टर
52 वीक हाई से 49% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहें विजय केडिया के 2 फेवरेट स्टॉक्स, फिर भी भरोसा कायम, क्या दांव का सही मौका
