अक्षर पटेल को इस दिग्गज ने दिया है बापू का निकनेम, जानें कितने हैं अमीर, पत्नी मेहा करती हैं ये खास काम
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की, जहां संजू सैमसन की 89 रनों की शानदार पारी चर्चा में रही. लेकिन असली हीरो बने अक्षर पटेल, जिन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग से मैच का रुख बदल दिया. इसी प्रदर्शन के बाद फैंस उनकी पर्सनल लाइफ, पत्नी मेहा पटेल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने को उत्सुक हैं.
Akshar Patel Wife, Personal life and Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. मैच के आखिरी ओवर तक क्रिकेट प्रशंसकों की धड़कनें तेज रहीं. संजू सैमसन की 89 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. लेकिन इस मैच में एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसने बल्ले से नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई. वे हैं लेफ्ट-आर्म स्पिनर अक्षर पटेल. बाउंड्री पर अक्षर ने विल जैक्स का कैच लपका, जिससे टीम इंडिया की वापसी हुई. हालांकि यह कैच शिवम दुबे के नाम दर्ज हुआ. इसके बाद से लोग अक्षर पटेल की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं. खासकर लोग उनकी पत्नी मेहा पटेल और उनकी नेटवर्थ के बारे में अधिक सर्च कर रहे हैं.
कौन हैं अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल?
Axar Patel की पत्नी मेहा पटेल एक न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटिशियन और उद्यमी हैं. मेहा का जन्म और पालन-पोषण गुजरात में हुआ और वे एक गुजराती परिवार से आती हैं. बचपन से ही उन्हें स्वास्थ्य और फिटनेस में काफी रुचि रही है. आज मेहा एक सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में काम कर रही हैं और लोगों को सही खान-पान, फिटनेस जागरूकता और संतुलित पोषण के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करती हैं. इसके अलावा वे वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े कामों में भी एक उद्यमी के रूप में सक्रिय हैं. मेहा पटेल अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. 2023 में दोनों ने शादी कर ली. अगले साल 2024 में अक्षर पटेल और मेहा पटेल के घर किलकारी गूंजी. मेहा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया.
कितनी है अक्षर पटेल की नेटवर्थ?
Axar Patel ने क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश के जरिए काफी अच्छी संपत्ति बनाई है. Asianet News के अनुसार, साल 2026 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹60 करोड़ से ₹65 करोड़ के बीच मानी जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है, जहां Delhi Capitals ने उन्हें करीब ₹16.5 करोड़ में रिटेन किया है. इसके अलावा उन्हें Board of Control for Cricket in India के ग्रेड-B कॉन्ट्रैक्ट से हर साल लगभग ₹3 करोड़ मिलते हैं, और टेस्ट, वनडे व टी20 मैचों की फीस अलग से मिलती है. अक्षर पटेल boAt, Apollo और JSW Sports जैसे कई ब्रांड्स का प्रचार भी करते हैं और एक एंडोर्समेंट के लिए लगभग ₹1 करोड़ चार्ज करते हैं. क्रिकेट के अलावा उन्होंने गुजरात और अन्य बड़े शहरों में रियल एस्टेट में निवेश किया है. उनके पास Range Rover Autobiography और Land Rover Discovery जैसी लग्जरी कारें भी हैं.
अक्षर पटेल को बापू क्यों कहते हैं?
अक्षर पटेल को बापू नाम से बुलाने की शुरुआत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने की थी. Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब अक्षर पटेल टीम में आए तो धोनी को विकेटकीपिंग करते समय उन्हें बार-बार आवाज लगानी पड़ती थी. अक्षर नाम पुकारना उन्हें थोड़ा मुश्किल और लंबा लगता था, इसलिए उन्होंने मजाक में उन्हें बापू कहना शुरू कर दिया. उस समय टीम में Ravindra Jadeja भी थे, जिन्हें गुजरात-सौराष्ट्र क्षेत्र में लोग मजाक में बापू कहते हैं. अक्षर पटेल भी गुजरात से हैं और जडेजा की तरह लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, इसलिए यह नाम उन पर भी फिट बैठ गया. धीरे-धीरे यह निकनेम टीम के खिलाड़ियों और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया और आज अक्षर पटेल को प्यार से बापू कहा जाता है.
Latest Stories
Gold-Silver Price Today 06-03-2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की चमक बढ़ी, गोल्ड ₹1.61 लाख के पार, चांदी ₹6000 से ज्यादा महंगी
ईरान-इजराइल जंग के बीच अमिताभ कांत की बड़ी चेतावनी, कच्चे तेल में प्रति बैरल $10 की बढ़ोतरी से भारत पर 14 अरब डॉलर तक बढ़ेगा बोझ
इजरायल- ईरान युद्ध से गैस महंगी, Adani Total Gas ने इंडस्ट्री के लिए रेट बढ़ाए ; इतने रुपये बढ़ाए दाम
