AI की चिंता के बीच IT शेयरों की जोरदार वापसी, एक हफ्ते में 2.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ी मार्केट वैल्यू

IT Stocks Rally, Indian IT Stocks, Tech Mahindra Share, Wipro Share Price, TCS Q2 Results, AI Stocks Selloff, IT Sector Outlook, आईटी शेयरों में तेजी, भारतीय आईटी शेयर, टेक महिंद्रा शेयर, विप्रो शेयर प्राइस, टीसीएस दूसरी तिमाही नतीजे, एआई शेयरों में गिरावट, आईटी सेक्टर का आउटलुक

IT इंडेक्स इस हफ्ते 12 फीसदी चढ़ा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बना. Image Credit: money9live

Highlights

  • IT इंडेक्स इस हफ्ते 12 फीसदी चढ़ा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बना.
  • टेक महिंद्रा में 16 फीसदी से ज्यादा और विप्रो में करीब 13 फीसदी की तेजी आई.
  • बेहतर तिमाही नतीजों से सहारा मिला, लेकिन AI से भविष्य की कमाई पर चिंता बरकरार है.

शेयर बाजार में IT कंपनियों को लेकर निवेशकों की सेंटीमेंट तेजी से बदली है. AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट और भारतीय IT कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने सेक्टर को नई रफ्तार दी है. इस हफ्ते IT शेयरों के मार्केट वैल्यू में करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. IT इंडेक्स 12 फीसदी चढ़कर हफ्ते का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बन गया. टेक महिंद्रा, विप्रो, TCS, Infosys और HCLTech जैसे बड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली. हालांकि, AI के बढ़ते इस्तेमाल से भारतीय IT कंपनियों की भविष्य की कमाई पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता अभी खत्म नहीं हुई है.

IT शेयरों में आई तेजी

इस हफ्ते IT शेयरों में आई तेजी ने बाजार का रुख बदल दिया. टेक महिंद्रा का शेयर 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि विप्रो में करीब 13 फीसदी की तेजी आई. TCS, Infosys और HCLTech के शेयरों में भी करीब 12 फीसदी का उछाल आया. इस तेजी से IT सेक्टर के मार्केट वैल्यू में 2.60 लाख करोड़ रुपये जुड़ गए.

यह उछाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि साल की शुरुआत में AI से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के साथ भारतीय IT शेयरों पर दबाव आया था. निवेशकों को आशंका थी कि AI के कारण पारंपरिक IT सेवाओं की मांग और कंपनियों की कमाई प्रभावित हो सकती है. अब बेहतर तिमाही नतीजों और वैश्विक टेक शेयरों में बिकवाली के बीच निवेशकों की रणनीति में बदलाव दिखाई दे रहा है.

AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बदली तस्वीर

AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में इस हफ्ते वैश्विक स्तर पर बड़ी बिकवाली हुई. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 20 बड़ी AI और सेमीकंडक्टर कंपनियों के मार्केट वैल्यू से एक हफ्ते में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा कम हो गए. ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, AI में निवेश के लिए पूंजी जुटाने की लागत और बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई.

OpenAI की कमाई को लेकर सामने आई जानकारी ने भी AI कारोबार की संभावनाओं पर सवाल खड़े किए. कंपनी ने निवेशकों को बताया कि सितंबर के लिए उसकी सालाना आधार पर अनुमानित कमाई करीब 50 अरब डॉलर थी, जो पहले बताए गए करीब 70 अरब डॉलर के स्तर से कम थी. इसके अलावा, AI पर भारी खर्च के मुकाबले पर्याप्त रिटर्न मिलने में लगने वाले समय को लेकर भी चिंता बढ़ रही है.

हालांकि, AI शेयरों में गिरावट का मतलब यह नहीं है कि AI का इस्तेमाल कम हो रहा है. फिलहाल निवेशक इस बात का आकलन कर रहे हैं कि AI में किए जा रहे भारी निवेश से कंपनियों को कितनी कमाई हो पाएगी और यह कारोबार कितनी तेजी से मुनाफे में बदल सकेगा.

TCS के नतीजों से IT सेक्टर को मिला सहारा

भारतीय IT कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे भी इस तेजी की अहम वजह रहे. देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान तिमाही के 12,075 करोड़ रुपये से करीब 15 फीसदी ज्यादा है.

बेहतर नतीजों ने निवेशकों को संकेत दिया कि मांग और कमाई को लेकर चिंताओं के बावजूद बड़ी IT कंपनियों का कारोबार कुछ क्षेत्रों में मजबूती दिखा रहा है. HCLTech के नतीजों के बाद भी IT शेयरों में खरीदारी बढ़ी.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: IT शेयरों के दम पर एक बार फिर बाजार बढ़त के साथ बंद, टेक महिंद्रा, TCS-Infosys में दिखा दमदार एक्शन

शेयरों में तेजी टिकेगी या होगी मुनाफावसूली

जानकारों के मुताबिक, बड़ी IT कंपनियों के मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट ने इंडेक्स में तेज रिकवरी को सपोर्ट दिया है. इससे व्यापक बाजार को भी बुनियादी मजबूती मिल सकती है. अगले 2 से 3 साल में वैश्विक स्तर पर AI अपनाने की रफ्तार भारतीय IT सेक्टर की कमाई और वैल्यूएशन के लिए अहम रहेगी. हालांकि, अगर दुनिया भर में AI की कमर्शियल यूज और उससे होने वाली कमाई पर सवाल बढ़ते हैं, तो AI को लेकर निवेशकों की चिंता कम होने से भारतीय IT कंपनियों को राहत मिल सकती है.

भारतीय IT शेयरों में इस हफ्ते जोरदार तेजी आई है. IT इंडेक्स 12 फीसदी चढ़कर बाजार का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बना. इस तेजी से IT कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये जुड़ गए. टेक महिंद्रा, विप्रो, TCS, Infosys और HCLTech के शेयरों में बढ़त रही. बेहतर तिमाही नतीजों और वैश्विक AI शेयरों में बिकवाली से निवेशकों की सेंटीमेंट बदली है.