TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस कंपनी को मिला पावर ग्रिड से ₹2,19,89,056.97 का ऑर्डर, शेयर दे चुका 977% का मल्टीबैगर रिटर्न

इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में 335 फीसदी का रिटर्न और 5 साल में शेयर 977 फीसदी चढ़ चुका है. ये शेयर 93 रुपये 767 तक की रैली की. हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट भी आई. अब इसको लेकर बड़ी अपडेट आई है, जिसके बाद देखना होगा कि क्या शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब जाता है या नहीं.

ITCONS E-Solutions को मिला नया ऑर्डर Image Credit: Canva, ITCONS E-Solutions Website

Multibagger Stock: ITCONS E-Solutions Limited को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) से 2,19,89,056.97 रुपये का नया ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2027 तक की अवधि के लिए है. जिसके बाद ये शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 34 फीसदी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है. बीते एक साल में शेयर ने 355 फीसदी की रैली दिखाई है. इससे पहले भी कंपनी को दो दिग्गज कंपनियों से ऑर्डर मिल चुके हैं.

सोर्स-BSE

पहले भी मिले थे दो बड़े ऑर्डर

इससे पहले भी ITCONS को दो अहम प्रोजेक्ट्स मिले थे, जिनसे कंपनी का आईटी सर्विस सेक्टर में दायरा और बढ़ा. पहला ऑर्डर 62.66 लाख रुपये का था, जो Wipro Limited से मिला था. यह प्रोजेक्ट 30 नवंबर 2025 तक पूरा किया जाना है. दूसरा ऑर्डर HCL Technologies से मिला था, जिसकी कुल वैल्यू 1.43 करोड़ रुपये रही.

ITCONS E-Solutions के शेयरों का हाल

  • शेयर बाजार में ITCONS E-Solutions ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 254 करोड़ रुपये है. 20 जून को बाजार बंद होने के बाद इसके शेयरों का भाव 506.35 रुपये था.
  • बीते एक महीने में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
  • शेयर ने एक साल में 335 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • वहीं, 5 साल में शेयर 977 फीसदी चढ़ चुका है.
  • एक साल के रेंज में शेयर ने 93 रुपये का लो और 767 का हाई बनाया था.
सोर्स-TradingView

कंपनी के बारे में

ITCONS E-Solutions की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. यह कंपनी आईटी, एफएमसीजी, फूड इंडस्ट्री, और अन्य सेक्टर्स में काम कर रही प्राइवेट और सरकारी कंपनियों को ह्यूमन रिसोर्स सर्विस देती है. इसकी सेवाओं में स्थायी और अस्थायी भर्ती, भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (RPO), पे-रोल मैनेजमेंट, और मैनेज्ड आईटी सेवाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- एक महीने में 67% की ताबड़तोड़ रैली, कंपनी दे रही 1 के बदले 10 शेयर! स्टॉक का भाव 2 रुपये से कम!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.