रॉकेट की स्पीड से भागा ये IT स्टॉक! 10 फीसदी की आई रैली, ब्रोकरेज बुलिश; जानें कहां तक जाएगा भाव?
कंपनी ने FY27 के लिए EBITDA मार्जिन 20.5 से 21 प्रतिशत के बीच रहने का टारगेट दिया है. वहीं EBIT मार्जिन स्टैंडअलोन बेसिस पर 16.5 से 17 प्रतिशत और कंसोलिडेटेड बेसिस पर करीब 15.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज ने FY27-28 के EPS अनुमान में 2 से 3 प्रतिशत का बदलाव किया है.

Coforge Share Price : आईटी कंपनी Coforge के Q4FY26 नतीजों पर ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का प्रदर्शन मोटे तौर पर उम्मीद के अनुरूप रहा है, जबकि आगे की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट का भरोसा बना हुआ है. बुधवार को दोपहर में Coforge का शेयर करीब 1285.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें लगभग 10 प्रतिशत की तेजी देखी गई. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 7 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, पिछले एक क्वार्टर में इसमें करीब 19.65 प्रतिशत की गिरावट आई है और एक साल में भी यह 14 प्रतिशत से ज्यादा नीचे है.
Q4 नतीजे उम्मीद के आसपास
कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 2 प्रतिशत क्वार्टर ऑन क्वार्टर (cc) रही, जो अनुमान 2.1 प्रतिशत के करीब है. EBIT मार्जिन 15.2 प्रतिशत रहा, जो अनुमानित 15 प्रतिशत के आसपास है. यानी ऑपरेशनल परफॉर्मेंस स्थिर रहा है और कोई बड़ा सरप्राइज नहीं दिखा.
आगे के संकेत पॉजिटिव
JM Financial के मुताबिक, कंपनी के फॉरवर्ड इंडिकेटर्स मजबूत बने हुए हैं. FY26 में एग्जिक्यूटेबल ऑर्डर बुक में 16 प्रतिशत सालाना बढ़त हुई है. साथ ही हेडकाउंट में 1.2 प्रतिशत QoQ और 8.3 प्रतिशत YoY की बढ़ोतरी हुई है, जो बिजनेस एक्सपेंशन का संकेत है.
मैनेजमेंट का कहना है कि माहौल अभी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन कंपनी इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ देने को लेकर कॉन्फिडेंट है. Q1FY27 में ग्रोथ फ्लैट रहने का अनुमान है, क्योंकि कंपनी लो मार्जिन वाले इंडिया बिजनेस से बाहर निकल रही है, जिससे 15 से 20 मिलियन डॉलर का असर पड़ेगा. हालांकि Q2FY27 से ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है.
मार्जिन और प्रॉफिट गाइडेंस
कंपनी ने FY27 के लिए EBITDA मार्जिन 20.5 से 21 प्रतिशत के बीच रहने का टारगेट दिया है. वहीं EBIT मार्जिन स्टैंडअलोन बेसिस पर 16.5 से 17 प्रतिशत और कंसोलिडेटेड बेसिस पर करीब 15.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
इसके अलावा कंपनी का फ्री कैश फ्लो टू PAT रेशियो 100 प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो कैश फ्लो स्ट्रेंथ को दिखाता है. आने वाले समय में Encora के अधिग्रहण के इंटीग्रेशन और ट्रैवल सेगमेंट के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी.
टारगेट प्राइस बढ़ाया, ‘ADD’ रेटिंग बरकरार
ब्रोकरेज ने FY27-28 के EPS अनुमान में 2 से 3 प्रतिशत का बदलाव किया है. JM Financial ने 22x मल्टीपल के आधार पर स्टॉक का टारगेट प्राइस 1330 रुपये तय किया है, जो पहले 1300 रुपये था. मौजूदा वैल्यूएशन करीब 21x FY27E EPS पर है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘ADD’ रेटिंग बरकरार रखी है.
शेयर में तेज उछाल
आज Coforge का शेयर करीब 1285.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें लगभग 10 प्रतिशत की तेजी देखी गई. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 7 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, पिछले एक क्वार्टर में इसमें करीब 19.65 प्रतिशत की गिरावट आई है और एक साल में भी यह 14 प्रतिशत से ज्यादा नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 55231 करोड़ रुपये है और यह अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 35 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- FIIs इस महारत्न कंपनी पर लट्टू! 18 मई को बोर्ड करेगा नतीजों और डिविडेंड पर फैसला, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.