बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24200 के ऊपर; बैंकिंग, ऑटो और IT शेयरों में बंपर खरीदारी

आज कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने वाले हैं, जिनमें ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर और टेक सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. प्रमुख नामों में Bajaj Auto, Godrej Consumer Products, Polycab India, PB Fintech, KPIT Technologies और Shree Cement जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन नतीजों से बाजार में आगे सेक्टर-वार मूवमेंट तय होने की उम्मीद है.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : शेयर बाजार में आज, बुधवार को मजबूत तेजी देखने को मिली क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच संभावित डील की उम्मीदों के चलते आई है, जिससे ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है. निफ्टी 174.45 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24207.70 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 517.39 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 77551.22 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग, ऑटो और IT शेयरों में देखने को मिली.

अमेरिका–ईरान डील की उम्मीद से सुधार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को फिलहाल रोक दिया जाएगा. यह योजना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई थी. अब अमेरिका यह आकलन कर रहा है कि ईरान के साथ समझौते की संभावना कितनी मजबूत है.

रुपया में मजबूती

बुधवार को भारतीय रुपये में मजबूती देखने को मिली. रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 95.04 पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 95.29 पर बंद हुआ था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का माहौल रहा. Nifty Midcap 150 में 0.91 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि Nifty Smallcap 250 करीब 1.01 प्रतिशत चढ़ गया. इससे साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी बड़े शेयरों के साथ मिड और स्मॉलकैप में भी बनी हुई है.

कच्चे तेल में गिरावट

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.49 प्रतिशत गिरकर 108.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है. ट्रेडर्स का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावना से सप्लाई पर दबाव घट सकता है.

आज आने वाले Q4 नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने वाले हैं, जिनमें ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर और टेक सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. प्रमुख नामों में Bajaj Auto, Godrej Consumer Products, Polycab India, PB Fintech, KPIT Technologies और Shree Cement जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन नतीजों से बाजार में आगे सेक्टर-वार मूवमेंट तय होने की उम्मीद है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 149 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 228 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.05 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 69 अंकों की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

मंगलावर को कैसा रहा था बाजार?

मंगलवार को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिली थी. हालांकि, बाजार में शानदार रिकवरी भी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 251 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77017 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 86 अंक यानी 0.36 प्रतिशत टूटकर 24032 पर आकर बंद हुआ. कारोबार में ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव रहा.

इसे भी पढ़ें- FIIs इस महारत्न कंपनी पर लट्टू! 18 मई को बोर्ड करेगा नतीजों और डिविडेंड पर फैसला, रडार पर रखें शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.