12X से अधिक सब्सक्राइब हुआ Recode Studios का IPO, GMP में तेज उछाल, लिस्टिंग गेन 34000 पार
ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studio का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. दूसरे दिन यह इश्यू 12 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है, जबकि इसके GMP में भी तेज उछाल देखने को मिला है. मौजूदा संकेतों के अनुसार, रिटेल निवेशकों को लिस्टिंग पर 34,000 रुपये से ज्यादा का संभावित फायदा मिल सकता है.
Recode Studios IPO: ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Recode Studio के IPO में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. साथ ही, इसे निवेशकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इश्यू को दूसरे दिन निवेशकों से 12 गुना से अधिक की बोली प्राप्त हुई है. इसके GMP में 27 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. मौजूदा स्तर पर प्रत्येक रिटेल निवेशक को 34,000 रुपये से अधिक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. वहीं, रिटेल कैटेगरी में इस इश्यू को 14 गुना से अधिक की बोली मिली है.
Recode Studios IPO की पूरी जानकारी
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO | बीएसई एसएमई (BSE SME) |
| एसएमई IPO प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹44.59 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹37.26 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | ₹5.04 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹150.00 – ₹158.00 प्रति शेयर |
Recode Studios IPO: GMP में तेज उछाल
इस आईपीओ के जीएमपी में लगातार तेज उछाल देखा जा रही है. 6 मई की सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 43 रुपये है यानी इसमें 27 फीसदी की अधिक तेजी आई है. इस स्तर पर इसके शेयर बाजार में 201 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं और हर रिटेल निवेशकों को 34,400 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?
6 मई की दोपहर 11 बजे तक यह 12.26 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है. इसमें RII कैटेगरी में 14.60 गुना, QIB कैटेगरी में 3.52 गुना और NII कैटेगरी में 18.44 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

यह भी पढ़ें: IPO है या पैसे छापने की मशीन! रॉकेट की तरह भाग रहा GMP, ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
कहां खर्च होगी IPO की राशि?
| कहां खर्च होंगे पैसे? | अनुमानित राशि (₹ करोड़) |
|---|---|
| लुधियाना, पंजाब में नए वेयरहाउस की स्थापना के लिए खर्च | 5.74 करोड़ |
| ब्रांडिंग के लिए | 5.41 करोड़ |
| वर्किंग कैपिटल के लिए | 19.50 करोड़ |
| सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए | बची हुई राशि |
| टोटल खर्च | 30.65 करोड़ |
क्या करती है कंपनी?
Recode Studio एक ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है, जो अपने प्रोडक्ट्स “Recode” ब्रांड नाम से बेचती है. कंपनी अलग-अलग ब्यूटी और केयर प्रोडक्ट्स बनवाकर उन्हें ब्रांडिंग के साथ पूरे भारत में ग्राहकों तक पहुंचाती है. इसके प्रोडक्ट्स कंपनी के अपने स्टोर, फ्रेंचाइज स्टोर, ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से उपलब्ध हैं.
कंपनी के पास 350 से ज्यादा प्रोडक्ट्स (SKU) हैं, जिनमें मेकअप, स्किन केयर, बॉडी केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज शामिल हैं. यहां फेस, आंखों और होंठों के मेकअप से लेकर त्वचा और शरीर की देखभाल के कई प्रोडक्ट्स अलग-अलग कीमतों में मिलते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE का IPO फिर ट्रैक पर, जून तक DRHP फाइल करने की तैयारी, 2026 में लिस्टिंग का रास्ता साफ; जानें क्या है अपडेट?
झुनझुनवाला ट्रस्ट ने लगाया पैसा… ₹3405 करोड़ का IPO, Google-Amazon जैसे किराएदार; 4% उछला GMP
OnEMI IPO को दूसरे दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स, किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन; देखें पूरा डिटेल
