PNB के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश नहीं, 2 ने घटाया टारगेट, जानें खरीदें-बेचें या करें होल्ड
PNB के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की राय अलग-अलग नजर आ रही है. Elara Capital ने टार्गेट प्राइस घटाने के बावजूद शेयर में 16% तक की तेजी की संभावना जताई है, जबकि JM Financial ने Reduce रेटिंग बरकरार रखी है. दूसरी ओर, बैंक ने 150% डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है.
PNB Target Price: Punjab National Bank (PNB) के शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की राय मिली-जुली नजर आ रही है. Elara Capital ने कमजोर तिमाही नतीजों और NIM पर दबाव के बावजूद बैंक पर Accumulate रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹135 से घटाकर ₹125 कर दिया है, जिसमें अभी भी करीब 16% की तेजी की संभावना बताई गई है. वहीं, JM Financial ने कमाई पर दबाव और कमजोर ग्रोथ की आशंका जताते हुए Reduce रेटिंग के साथ टारगेट ₹110 तय किया है. दूसरी ओर, PNB ने निवेशकों को 150% डिविडेंड देने की घोषणा की है, जिससे शेयर में सकारात्मक माहौल बना और स्टॉक में हल्की तेजी देखने को मिली.
Elara Capital ने घटाया Target Price
ब्रोकरेज एजेंसी Elara Capital ने Punjab National Bank के शेयर का टारगेट प्राइस कम किया और Accumulate रेटिंग दी है. बैंक के शेयर अभी 109-110 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है. एजेंसी के अनुसार, इसमें 16 फीसदी का अपसाइड आ सकता है, जिसके बाद ये 125 रुपये तक जा सकते हैं.
PNB के शेयर में तेजी की संभावना की मुख्य वजह बैंक की रिकवरी और सुधार की उम्मीद है. हालांकि Q4FY26 के नतीजे थोड़े कमजोर रहे और बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, फिर भी ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक में अभी ग्रोथ की गुंजाइश बाकी है. खास तौर पर NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) पर दबाव उम्मीद से ज्यादा रहा, इसलिए EPS अनुमान 2-3% घटाए गए और टारगेट प्राइस ₹135 से घटाकर ₹125 किया गया. इसके बावजूद Accumulate रेटिंग बरकरार रखी गई है, क्योंकि आने वाले समय में बैंक की कमाई और प्रदर्शन में सुधार की संभावना दिखाई दे रही है.
JM Financial ने दी Reduce रेटिंग
JM Financial ने Reduce Rating दी है और टारगेट प्राइस 115 रुपये से घटाकर 110 रुपये रखा है. 6 मई को शेयर 109-110 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है.
JM Financial ने इस शेयर पर Reduce रेटिंग इसलिए दी है क्योंकि ब्रोकरेज को आने वाले समय में शेयर में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही. कंपनी का वैल्यूएशन फिलहाल सस्ता जरूर है और यह गिरावट में कुछ सपोर्ट दे सकता है, लेकिन बैंक की कमाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है. खासतौर पर गैर-कोर इनकम में कमी, क्रेडिट कॉस्ट का सामान्य स्तर पर आना और NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) की कमजोर ग्रोथ से RoA (रिटर्न ऑन एसेट) घट सकता है. इसी वजह से JM Financial ने टारगेट प्राइस 115 रुपये से घटाकर 110 रुपेय कर दिया और Reduce रेटिंग बरकरार रखी है.
150% डिविडेंड देगा बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने निवेशकों के लिए FY 2025-26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹3 प्रति शेयर यानी 150 फीसदी डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, इस डिविडेंड को अंतिम मंजूरी बैंक की आगामी Annual General Meeting (AGM) में शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद मिलेगी. इस घोषणा के बाद निवेशकों के बीच बैंक के शेयर को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है. 6 मई को इसके शेयर में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
शेयर का हाल
बुधवार को बैंक के शेयर गैपअप के साथ खुला. इसमें 1.18 फीसदी की तेजी आई है. इस तेजी के बाद स्टॉक 109.21 रुपये (11:56 AM) पर कारोबार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: IPO है या पैसे छापने की मशीन! रॉकेट की तरह भाग रहा GMP, ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस बैंकिंग स्टॉक में म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग, घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, रडार पर रखें शेयर!
M&M कराएगी मोटी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 34% अपसाइड टारगेट, कहा- यही है खरीदने का सही वक्त
रॉकेट की स्पीड से भागा ये IT स्टॉक! 10 फीसदी की आई रैली, ब्रोकरेज बुलिश; जानें कहां तक जाएगा भाव?
