मजबूत Q4 नतीजों के बावजूद 5% टूटा ये शेयर, कंपनी ने किया ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, रखें नजर
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि यह डिविडेंड आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा. डिविडेंड घोषणा के बावजूद बाजार में शेयर पर दबाव बना रहा.
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स 0.75 फीसदी गिरकर 23,638.20 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में दबाव के बीच पावर और एनर्जी सेक्टर के कुछ शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. इसी दौरान JSW Energy के शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिली. कंपनी के मजबूत Q4FY26 नतीजों और डिविडेंड घोषणा के बावजूद मंगलवार को शेयर करीब 5.15 फीसदी गिरकर 528 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
Q4FY26 में कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस?
JSW Energy ने Q4FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 4,499 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,190 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 41 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी हुई. कंपनी का Profit Before Tax यानी PBT बढ़कर 781 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 560 करोड़ रुपये था. वहीं Profit After Tax यानी PAT 38 फीसदी बढ़कर 574 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 415 करोड़ रुपये था. मजबूत ग्रोथ के बावजूद बाजार में मुनाफावसूली के चलते शेयर दबाव में नजर आया.
EBITDA में 72 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी
कंपनी का EBITDA Q4FY26 में बढ़कर 2,602 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह सालाना आधार पर करीब 72 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी है. कंपनी के मुताबिक, इस ग्रोथ में रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स का बड़ा योगदान रहा. इसके अलावा ऑपरेशनल एफिशिएंसी और पोर्टफोलियो में सुधार से भी कंपनी को फायदा मिला, जिससे ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत हुआ.
FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2,762 करोड़ रुपये रहा. कंपनी को पूरे साल के दौरान नई क्षमता जोड़ने, अधिग्रहित रिन्यूएबल एसेट्स से योगदान मिलने और ज्यादा बिजली उत्पादन का फायदा मिला. इसके साथ ही कंपनी ने FY26 के दौरान अपने रिन्यूएबल और एनर्जी स्टोरेज पोर्टफोलियो को भी लगातार मजबूत किया.
2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि यह डिविडेंड आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा. डिविडेंड घोषणा के बावजूद बाजार में शेयर पर दबाव बना रहा.
कंपनी ने किन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया?
FY26 के दौरान कंपनी ने थर्मल, रिन्यूएबल और एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में अपनी ग्रोथ पाइपलाइन को मजबूत किया. कंपनी ने सल्बोनी थर्मल पावर पाइपलाइन क्षमता बढ़ाकर 3,200 MW की और अतिरिक्त 1,600 MW PPA हासिल किया. इसके अलावा कंपनी ने Toshiba-JSW जॉइंट वेंचर के जरिए सप्लाई चेन इंटीग्रेशन और GE Power के बॉयलर बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पर भी काम किया. इससे कंपनी भविष्य की मांग को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता मजबूत कर रही है.
ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी स्टोरेज पर बड़ा फोकस
JSW Energy ने FY26 के दौरान भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया और 5.0 GWh बैटरी असेंबली फैसिलिटी को भी चालू किया. यह कदम कंपनी की क्लीन एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में वर्टिकल इंटीग्रेशन रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. भविष्य की विस्तार योजनाओं को सपोर्ट करने के लिए कंपनी ने प्रमोटर्स को प्रेफरेंशियल इक्विटी अलॉटमेंट के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपये भी जुटाए.
कंपनी क्या करती है?
JSW Group की कंपनी JSW Energy थर्मल, हाइड्रो, विंड और सोलर एनर्जी के जरिए बिजली उत्पादन का कारोबार करती है. इसके अलावा कंपनी पावर ट्रेडिंग, ट्रांसमिशन और एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में भी सक्रिय है. कंपनी लगातार क्लीन एनर्जी और ग्रीन पावर क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
