इस PSU स्टॉक ने किया कमाल! आई बंपर तेजी; रिकॉर्ड प्रॉफिट और बोनस इश्यू से फोकस में शेयर

अप्रैल 2026 में LIC ने अपने इतिहास का पहला बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था. कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा. यह बोनस इश्यू 6,325 करोड़ रुपये के रिजर्व और सरप्लस को कैपिटलाइज करके किया जाएगा.

एलआईसी Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

LIC Share Price : सरकारी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India यानी LIC के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. NSE पर शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 4.12 फीसदी चढ़कर 846.50 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी हाल ही में अपने शानदार मार्च तिमाही नतीजों और पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा के चलते चर्चा में बनी हुई है.

Q4 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी बनी LIC

  • PTI की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2026 तिमाही में LIC भारतीय वित्तीय सेक्टर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है.
  • कंपनी ने चौथी तिमाही में 23,420 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19,013 करोड़ रुपये था.
  • यानी सालाना आधार पर मुनाफे में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. LIC ने FY26 की चौथी तिमाही में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों यानी CPSEs में भी सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज किया.

AUM और नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी

31 मार्च 2026 तक LIC का Assets Under Management यानी AUM बढ़कर 57,29,396 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले यह आंकड़ा 54,52,297 करोड़ रुपये था. यानी AUM में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी की Adjusted Net Worth भी FY25 के 1,20,258 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 1,69,605 करोड़ रुपये पहुंच गई.

पहली बार बोनस शेयर देगी LIC

  • अप्रैल 2026 में LIC ने अपने इतिहास का पहला बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था.
  • कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा. यह बोनस इश्यू 6,325 करोड़ रुपये के रिजर्व और सरप्लस को कैपिटलाइज करके किया जाएगा. कंपनी ने 29 मई 2026 को बोनस शेयर के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है.

कंपनी के बारे में

LIC भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक संस्था है. कंपनी की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी. यह Life Insurance Corporation Act के तहत बनाई गई थी.

इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.