एक बयान और 16% भाग गया ये मेटल स्टॉक, घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहा, 1 महीनें में 40% रिटर्न
Rain Industries के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक करीब 16% उछलकर 52 हफ्ते के हाई के पास पहुंच गया. Hindalco द्वारा CPC और CTP की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की बात कहे जाने के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.
Share Market news: Rain Industries के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहा. कंपनी के शेयरों में आज सुबह बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 16 फीसदी तक उछल गया. मेटल और कार्बन सेक्टर में आई चौतरफा तेजी के दम पर कंपनी का शेयर NSE पर ₹183 के अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया.
दरअसल, दिग्गज मेटल कंपनी Hindalco के एक बयान ने इस तेजी में आग में घी का काम किया. हिंडाल्को ने कहा कि बाजार में सीपीसी (CPC) और सीटीपी (CTP) की कीमतों में भारी उछाल आया है. ये दोनों उत्पाद रेन इंडस्ट्रीज के मुख्य कच्चे माल (रॉ-मटेरियल) हैं, जिनकी बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत कर दिया.
घाटे से उबरकर बंपर मुनाफे में लौटी कंपनी
शेयरों में इस तूफानी तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे भी हैं. कंपनी ने इस तिमाही में घाटे से उबरकर बेहतरीन वापसी की है:
- नेट प्रॉफिट: पहली तिमाही (Q1 2026) में कंपनी को ₹157.86 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 2025) में कंपनी को ₹115.10 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था.
- रेवेन्यू: ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 20% बढ़कर ₹4,520.73 करोड़ पर पहुंच गया है.
- EBITDA: एडजस्टेड एबिटडा 64.65% की भारी बढ़त के साथ ₹714.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹434.2 करोड़ था. वहीं एबिटडा मार्जिन भी 11.5% से सुधरकर 15.8% हो गया है.
- प्री-टैक्स प्रॉफिट: टैक्स चुकाने से पहले का मुनाफा ₹255.78 करोड़ दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹25.95 करोड़ का प्री-टैक्स लॉस हुआ था.
यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में है पैसा कमाने का बड़ा मौका! HDFC Securities ने कहा खरीद लो ये 2 स्टॉक, 15% तेजी बाकी
पश्चिम एशिया संकट से निपटने की तैयारी
कंपनी ने अपने बिजनेस आउटलुक में साफ किया है कि वह कार्बन, एडवांस मैटेरियल्स और सीमेंट सेगमेंट में अपने मॉडल को मजबूत कर रही है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण होने वाली सप्लाई बाधा से निपटने के लिए कंपनी कच्चे माल के वैकल्पिक स्रोतों पर काम कर रही है. इसके अलावा, कंपनी अपनी ब्याज लागत को कम करने के लिए कर्ज बाजारों पर भी नजर बनाए हुए है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
