TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

लॉक-इन पीरियड खत्म होने से हलचल शुरू! इन 4 शेयरों में बढ़ेगा प्रेशर, कई स्टॉक्स IPO प्राइस से नीचे कर रहे ट्रेड

शेयर बाजार में आज एक अहम डेवलपमेंट होने जा रहा है. गुरुवार, 20 नवंबर को Vikram Solar, Shreeji Shipping, Gem Aromatics और Patel Retail के तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है. इसके साथ ही इन कंपनियों के करीब 1.5 करोड़ शेयर मार्केट में ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे.

शेयरों का लॉक-इन पीरियड Image Credit: canva

आज गुरुवार, 20 नवंबर को चार कंपनियों Vikram Solar, Shreeji Shipping, Gem Aromatics और Patel Retail का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है. Nuvama Alternative & Quantitative Research के मुताबिक, इन चारों कंपनियों के कुल 1.5 करोड़ शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इनकी कुल कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस के हिसाब से लगभग 410 करोड़ रुपये है. लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सारे शेयर तुरंत बिकेंगे, बल्कि सिर्फ इतना कि अब ये शेयर बाजार में ट्रेड हो सकते हैं. हालांकि, कभी-कभी शेयरों में प्रेशर भी देखा जाता है.

Vikram Solar

Nuvama Alternative के अनुसार, Vikram Solar के 93 लाख शेयर यानी कंपनी की कुल इक्विटी का 3 फीसदी आज से बाजार में ट्रेडिंग के लिये फ्री हो जाएंगे. बुधवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की कुल कीमत करीब 275.7 करोड़ रुपये है. स्टॉक अभी अपने IPO प्राइस 332 रुपये प्रति शेयर से नीचे ट्रेड कर रहा है.

Shreeji Shipping

Shreeji Shipping का तीन महीने का लॉक-इन भी आज खत्म हो रहा है. Nuvama के मुताबिक, कंपनी के 24 लाख शेयर बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे, जिनकी कुल कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये है. यह कंपनी की कुल इक्विटी का 2 फीसदी हिस्सा है. स्टॉक बुधवार की क्लोजिंग के मुताबिक अपने इश्यू प्राइस 252 रुपये से करीब 23 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

Patel Retail

Patel Retail के 9 लाख शेयर, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 3 फीसदी हिस्सा हैं, आज से फ्री होकर बाजार में ट्रेड किए जा सकेंगे. बुधवार के बंद भाव के आधार पर इन शेयरों की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. फिलहाल यह स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 255 रुपये से लगभग 14.5 फीसदी नीचे चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- 45% भागेगा मुकुल अग्रवाल का ये फेवरेट स्टॉक! कर्ज लगभग जीरो, इंटरनेशनल बिजनेस 5 गुना बढ़ा

Gem Aromatics

Gem Aromatics भी अपने लॉक-इन पीरियड की समाप्ति देखेगी, जिसके तहत 21 लाख शेयर बाजार में उपलब्ध होंगे. यह कंपनी की कुल इक्विटी का 4 फीसदी हिस्सा बनता है. इन शेयरों की कुल कीमत लगभग 37.4 करोड़ रुपये है. स्टॉक इस समय अपने IPO प्राइस 325 रुपये से लगभग 45 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- Groww में 93% मुनाफे के बीच फंसी डिलीवरी, 44 करोड़ शेयरों के मुकाबले 61 करोड़ का झोल, फिर हुई नीलामी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.