इस सोलर पंप कंपनी को मिले 500 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों में आई बंपर रैली, PE रेशियो है सस्ता!

सोमवार को इसके शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली थी. इसके पीछे की वजह है कि को बिहार में 63 मेगावाट के ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए तीन लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) प्राप्त हुए हैं. इसका PE रेशियो करीब 12.7 है, जो इंडस्ट्री के औसत 41.1 से काफी कम है. वहीं कंपनी का Return on Capital Employed (ROCE) 38.2 प्रतिशत है.

सोलर स्टॉक्स Image Credit: Canva

सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. इसी बीच Oswal Pumps Limited के शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 8.76 प्रतिशत चढ़कर 433.10 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह बिहार में मिले बड़े रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स रहे, जिनसे कंपनी को 500 करोड़ रुपये से अधिक की संभावित आय मिलने की उम्मीद है.

Oswal Pumps को मिले 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर

Oswal Pumps को बिहार में 63 मेगावाट के ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए तीन लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) प्राप्त हुए हैं. ये ऑर्डर North Bihar Power Distribution Company Limited और South Bihar Power Distribution Company Limited की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) के तहत दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार इन प्रोजेक्ट्स की कुल इंस्टॉलेशन वैल्यू लगभग 247 करोड़ रुपये है. इसके अलावा RESCO मॉडल के तहत अगले 10 वर्षों में करीब 257 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की संभावना है. इस तरह कुल रेवेन्यू अवसर 500 करोड़ रुपये से अधिक का बनता है.

कंपनी संभालेगी पूरी परियोजना

इस प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी एश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग सहित पूरी जिम्मेदारी Oswal Pumps के पास होगी. इसके अलावा कंपनी परियोजना की फाइनेंसिंग, रेगुलेटरी मंजूरियां, बीमा, बिहार डिस्कॉम के मॉनिटरिंग सिस्टम से इंटीग्रेशन, ऊर्जा आपूर्ति और दीर्घकालिक रखरखाव का काम भी करेगी. यह प्रोजेक्ट CAPEX और RESCO मोड यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (ULA) मॉडल के तहत मिला है, जो कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

PM Kusum से आगे बढ़ाने की रणनीति

कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर PM Kusum योजना के बाहर अपने कारोबार को विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा है. अब तक कंपनी सोलर पंपिंग सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति बना चुकी है. लंबी अवधि वाले RESCO मॉडल के कारण कंपनी को आने वाले वर्षों में नियमित और अनुमानित आय प्राप्त होगी.

कंपनी के बारे में

Oswal Pumps देश की प्रमुख पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर पंपिंग सिस्टम निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी कृषि, आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है. वैल्यूएशन के लिहाज से भी कंपनी आकर्षक मानी जा रही है. इसका PE रेशियो करीब 12.7 है, जो इंडस्ट्री के औसत 41.1 से काफी कम है. वहीं कंपनी का Return on Capital Employed (ROCE) 38.2 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.