लो P/E देखकर स्टॉक खरीदने की गलती न करें! सस्ता दिखने वाला शेयर बन सकता है बड़ा वैल्यू ट्रैप; 8 फैक्टर्स पर रखें नजर

लो P/E देखकर स्टॉक खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं होता. सस्ता दिखने वाला स्टॉक वैल्यू ट्रैप भी हो सकता है. स्ट्रक्चरल डिक्लाइन, पीक-साइकिल अर्निंग्स, डेट, पूअर कैपिटल एलोकेशन, गवर्नेंस, टेक्नोलॉजिकल डिसरप्शन, कॉम्पिटिटिव इरोजन और ट्रैप्ड कॉन्ग्लोमरेट जैसे 8 फैक्टर्स, जो किसी स्टॉक की वास्तविक स्थिति समझने में मदद कर सकते हैं. निवेश से पहले केवल वैल्यूएशन पर निर्भर रहने के बजाय इन महत्वपूर्ण संकेतों की जांच जरूरी है.

Low P/E Stock Image Credit: ai/canva

Highlights

  • लो P/E रेशियो हमेशा सस्ता स्टॉक होने का संकेत नहीं है, यह वैल्यू ट्रैप का संकेत भी हो सकता है.
  • इन्वेस्टमेंट से पहले डेट, अर्निंग्स की सस्टेनेबिलिटी, कैपिटल एलोकेशन और गवर्नेंस जैसे फैक्टर्स की जांच जरूरी है.
  • टेक्नोलॉजिकल डिसरप्शन, कॉम्पिटिटिव इरोजन और ट्रैप्ड कॉन्ग्लोमरेट भी स्टॉक की वास्तविक वैल्यू को प्रभावित कर सकते हैं.

Low P/E Stock: किसी स्टॉक का P/E रेशियो कम होना अक्सर इन्वेस्टर्स को आकर्षित करता है. कम वैल्यूएशन को कई बार इन्वेस्टर्स बार्गेन के तौर पर देखते हैं और मानते हैं कि स्टॉक की कीमत उसके वास्तविक मूल्य से कम है. लेकिन हर लो P/E स्टॉक जरूरी नहीं कि अंडरवैल्यूड हो. कई बार कम वैल्यूएशन किसी स्टॉक के सस्ते होने का संकेत देने के बजाय उसके बिजनेस में मौजूद गहरी समस्याओं की ओर इशारा करता है. ऐसी स्थिति को वैल्यू ट्रैप कहा जाता है. वैल्यू इन्वेस्टिंग में इन्वेस्टर्स आमतौर पर P/E और पी/बी जैसे वैल्यूएशन मेट्रिक्स का इस्तेमाल ऐसे स्टॉक्स की पहचान करने के लिए करते हैं, जो उन्हें अपने इंट्रिंसिक वैल्यू की तुलना में सस्ते नजर आते हैं.

लेकिन केवल वैल्यूएशन देखकर इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेना जोखिम भरा हो सकता है. Bank of India Value Fund NFO प्रेजेंटेशन में भी बताया गया है कि ऐसे कई कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से कोई चीप स्टॉक लंबे समय तक चीप बना रह सकता है.

स्ट्रक्चरल डिक्लाइन

किसी स्टॉक का P/E कम और डिविडेंड यील्ड ज्यादा हो सकता है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वह इन्वेस्टमेंट के लिए सस्ता और अच्छा अवसर है. इन्वेस्टर्स को यह देखना चाहिए कि कंपनी का कोर प्रोडक्ट या बिजनेस मॉडल स्ट्रक्चरल डिक्लाइन में तो नहीं है. अगर किसी कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड लगातार घट रही है या उसका बिजनेस मॉडल ऑब्सोलीट हो रहा है, तो उसकी अर्निंग्स पोटेंशियल भी कम हो सकती है. ऐसी स्थिति में स्टॉक का वैल्यूएशन लंबे समय तक कम रह सकता है.

पीक-साइकिल अर्निंग्स

कई बार किसी कंपनी की अर्निंग्स इंडस्ट्री के फेवरेबल साइकिल की वजह से असाधारण रूप से बढ़ जाती हैं. इस दौरान ट्रेलिंग P/E बहुत कम दिखाई दे सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी स्टॉक का ट्रेलिंग P/E केवल 4x है, तो वह बेहद सस्ता नजर आ सकता है. लेकिन अगर ये अर्निंग्स पीक-साइकिल की वजह से आई हैं और इंडस्ट्री कंडीशंस नॉर्मल होने पर प्रॉफिट्स 60–70% तक गिर जाते हैं, तो मौजूदा वैल्यूएशन उतना आकर्षक नहीं रह जाता.

डेट-लेड डिस्ट्रेस

लो पी/बी रेशियो भी किसी स्टॉक को सस्ता दिखा सकता है, लेकिन इन्वेस्टर्स को कंपनी की डेट स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर नेट डेट, ईबीआईटीडीए के मुकाबले 5–6 गुना है, तो कंपनी के एसेट्स का बड़ा हिस्सा डेट के जरिए फाइनेंस्ड हो सकता है. ऐसी स्थिति में शेयरहोल्डर्स के लिए वास्तविक वैल्यू काफी कम हो सकती है.

पूअर कैपिटल एलोकेशन

किसी कंपनी के पास बड़ा एसेट बेस होना अपने आप में वैल्यू क्रिएशन की गारंटी नहीं है. इन्वेस्टर्स को यह देखना चाहिए कि कंपनी अपने कैपिटल का इस्तेमाल कितनी एफिशिएंसी से कर रही है. उदाहरण के लिए, अगर कंपनी का आरओसीई केवल 5% है, जबकि उसकी कॉस्ट ऑफ कैपिटल 12% है, तो कंपनी अपने कैपिटल पर उतना रिटर्न नहीं कमा रही है, जितना उस कैपिटल को फाइनेंस करने में खर्च हो रहा है. ऐसी स्थिति में बड़ा एसेट बेस भी शेयरहोल्डर्स के लिए पर्याप्त वैल्यू नहीं बना सकता.

गवर्नेंस डिस्काउंट

कई बार कोई स्टॉक अपने पीयर्स की तुलना में 50% डिस्काउंट पर ट्रेड करता है. इसकी वजह गवर्नेंस या मैनेजमेंट क्वालिटी को लेकर कंसर्न्स हो सकते हैं. इन्वेस्टर्स को यह समझना जरूरी है कि ये कंसर्न्स टेंपररी हैं या स्ट्रक्चरल. अगर मैनेजमेंट या गवर्नेंस से जुड़ी समस्याओं के दूर होने की संभावना कम है, तो वैल्यूएशन डिस्काउंट लंबे समय तक बना रह सकता है.

टेक्नोलॉजिकल डिसरप्शन

टेक्नोलॉजी में बदलाव किसी इंडस्ट्री के पुराने बिजनेस मॉडल को कमजोर कर सकता है. ऐसे में किसी स्टॉक की हिस्टोरिकल वैल्यूएशन को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि मौजूदा वैल्यूएशन सस्ता है. अगर टेक्नोलॉजी के कारण कंपनी का पुराना अर्निंग्स मॉडल ही सस्टेनेबल नहीं रह गया है, तो हिस्टोरिकल P/E से कंपैरिजन मिसलीडिंग हो सकता है.

कॉम्पिटिटिव इरोजन

किसी कंपनी का बिजनेस तुरंत खराब नहीं होता. कई बार कंपनी लगातार प्रॉफिट्स रिपोर्ट करती रहती है, लेकिन धीरे-धीरे उसका मार्केट शेयर, प्राइसिंग पावर और मार्जिन्स कम होते जाते हैं. ऐसे में मौजूदा अर्निंग्स के आधार पर स्टॉक सस्ता दिखाई दे सकता है, जबकि उसकी कॉम्पिटिटिव पोजीशन लगातार कमजोर हो रही होती है. इन्वेस्टर्स को इसलिए सिर्फ करंट प्रॉफिट्स के बजाय बिजनेस की कॉम्पिटिटिव स्ट्रेंथ पर भी ध्यान देना चाहिए.

ट्रैप्ड कॉन्ग्लोमरेट

किसी डायवर्सिफाइड कंपनी के पास कई अलग-अलग बिजनेसेज हो सकते हैं और हर बिजनेस की वैल्यू अलग से काफी अधिक दिखाई दे सकती है. लेकिन अगर कंपनी का कैपिटल लो-रिटर्न सब्सिडियरीज या बिजनेसेज में लंबे समय तक फंसा हुआ है, तो इन एसेट्स की पूरी वैल्यू शेयरहोल्डर्स तक नहीं पहुंच पाती. ऐसी स्थिति में स्टॉक की एपैरेंट एसेट वैल्यू और वास्तविक शेयरहोल्डर वैल्यू के बीच बड़ा अंतर हो सकता है.

लो वैल्यूएशन को इन्वेस्टमेंट सिग्नल मानना पर्याप्त नहीं

इन फैक्टर्स से साफ है कि किसी स्टॉक का लो P/E या पी/बी रेशियो अपने आप में इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटी का प्रमाण नहीं है. इन्वेस्टर्स को वैल्यूएशन के साथ अर्निंग्स की सस्टेनेबिलिटी, डेट, कैपिटल एलोकेशन, गवर्नेंस, टेक्नोलॉजी, कॉम्पिटिशन और बिजनेस मॉडल की स्थिति का भी आकलन करना चाहिए.

वैल्यू इन्वेस्टिंग का उद्देश्य केवल सस्ता स्टॉक खरीदना नहीं है, बल्कि ऐसा स्टॉक खरीदना है जिसकी वास्तविक वैल्यू और मौजूदा मार्केट प्राइस के बीच अंतर हो और जिसके बिजनेस में उस वैल्यू को अनलॉक करने की क्षमता भी मौजूद हो. इसलिए किसी स्टॉक को केवल इसलिए खरीदना कि वह अपने पीयर्स या हिस्टोरिकल वैल्यूएशन की तुलना में सस्ता है, वैल्यू ट्रैप में फंसने का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Stock to Watch Today: फोकस में रहेंगे HDFC बैंक, ग्लैंड फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर, आज रखें नजर