भारतीय फर्मा कंपनी का बड़ा धमाका, चीन में मिली पहली ड्रग अप्रूवल; खुल सकता है अरबों का बाजार
देश की प्रमुख दवा कंपनी Lupin Limited को पहली बार चीन में अपनी दवा बेचने की मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के साथ ही कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े pharmaceutical markets में से एक चीन में आधिकारिक एंट्री कर ली है. यह Lupin के लिए सिर्फ एक regulatory approval नहीं, बल्कि global expansion की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Lupin: भारतीय फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. देश की प्रमुख दवा कंपनी Lupin Limited को पहली बार चीन में अपनी दवा बेचने की मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के साथ ही कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े pharmaceutical markets में से एक चीन में आधिकारिक एंट्री कर ली है. यह Lupin के लिए सिर्फ एक regulatory approval नहीं, बल्कि global expansion की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
कंपनी को China National Medical Products Administration से Oseltamivir Phosphate Oral Suspension के लिए approval मिला है. यह दवा खासतौर पर बच्चों में होने वाले influenza A और B यानी फ्लू के इलाज और बचाव के लिए इस्तेमाल की जाएगी. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चीन जैसे बड़े बाजार में एंट्री मिलने से Lupin की international presence और मजबूत हो सकती है. इस खबर के बाद फार्मा सेक्टर के शेयरों पर निवेशकों की नजर भी बनी हुई है.
चीन में पहली बार बेच सकेगी दवा
- Lupin ने यह approval चीन की कंपनी Yabao Pharmaceuticals के साथ साझेदारी में हासिल किया है.
- Yabao चीन में बच्चों की दवाओं के क्षेत्र में बड़ी कंपनी मानी जाती है.
- कंपनी को जिस दवा के लिए मंजूरी मिली है उसका नाम Oseltamivir Phosphate Oral Suspension 6 mg/mL है.
- Oseltamivir का इस्तेमाल फ्लू के इलाज और उससे बचाव के लिए किया जाता है.
- यह दवा दो हफ्ते से ज्यादा उम्र के बच्चों और मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होगी.
- वहीं एक साल से अधिक उम्र के लोगों में फ्लू से बचाव के लिए भी इसका उपयोग किया जाएगा.
Lupin के लिए क्यों है बड़ी उपलब्धि
Lupin के अधिकारियों का कहना है कि चीन में approval मिलना कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से बहुत बड़ा कदम है. कंपनी अब दुनिया के सबसे बड़े healthcare markets में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है. कंपनी का मानना है कि चीन में affordable और high-quality medicines की मांग तेजी से बढ़ रही है.
Lupin के President Corporate Development Fabrice Egros ने कहा कि यह partnership बच्चों की healthcare जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करेगी. वहीं Yabao Pharmaceuticals ने भी इसे दोनों कंपनियों के लिए बड़ा milestone बताया है.
100 से ज्यादा देशों में कारोबार
मुंबई मुख्यालय वाली Lupin दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है. कंपनी branded और generic medicines, biotechnology products और active pharmaceutical ingredients के कारोबार में शामिल है. कंपनी के manufacturing plants और research centres कई देशों में मौजूद हैं. Lupin respiratory, diabetes, heart disease, infection और women’s health जैसी कई बड़ी बीमारी के इलाज से जुड़ी दवाएं बनाती है.
यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.