Titan के शेयर में गिरावट के बीच Morgan Stanley का बड़ा दांव! 27% तेजी की जताई उम्मीद; जानें टारगेट प्राइस
Morgan Stanley ने Titan कंपनी को “गोल्डन कंपाउंडर” बताते हुए शेयर पर बड़ा दांव लगाया है. ब्रोकरेज ने Titan के लिए 5,182 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 27 फीसदी ऊपर है. गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने और ज्वेलरी सेक्टर में बिकवाली के बावजूद ब्रोकरेज को कंपनी के मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन और लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा है.
Titan Share: देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेल कंपनी Titan कंपनी एक बार फिर ब्रोकरेज हाउसों के रडार पर आ गई है. ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने Titan कंपनी को अपना नया टॉप पिक बताया है और इसे “Golden Compounder” का नाम दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया रेगुलेटरी कंसर्न्स और गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने जैसी खबरों के चलते शेयर पर दबाव जरूर आया है, लेकिन कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन अभी भी मजबूत बना हुआ है.
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रुपये पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक साल तक ज्वेलरी खरीद टालने की अपील की थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी, जिससे ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. इसी दबाव के चलते Titan का शेयर पिछले एक महीने में करीब 8 फीसदी टूट चुका है.
Morgan Stanley ने दिया बड़ा टारगेट
Morgan Stanley ने Titan पर अपना टारगेट प्राइस 5,182 रुपये तय किया है. हालांकि यह पहले के 5,212 रुपये के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन मौजूदा स्तर से इसमें करीब 27 फीसदी की संभावित तेजी दिखाई गई है. ब्रोकरेज ने FY27 से FY29 तक के अपने अर्निंग्स एस्टिमेट्स में 4 फीसदी से 5 फीसदी तक की कटौती भी की है.
इसके पीछे Tanishq, Mia और Zoya ब्रांड्स की रेवेन्यू ग्रोथ एस्टिमेट्स को 20 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करना बताया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि हाल में बढ़ाई गई कस्टम्स ड्यूटी का असर कंपनी की ग्रोथ पर पड़ सकता है. इसके बावजूद Morgan Stanley का कहना है कि Titan निकट अवधि की चुनौतियों से निपटने की मजबूत स्थिति में है और कंपनी की अर्निंग्स विजिबिलिटी अभी भी मजबूत बनी हुई है.
वैल्यूएशन को बताया आकर्षक
ब्रोकरेज के अनुसार Titan फिलहाल 12 महीने के फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल के आधार पर 54 गुना वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है. यह उसके पिछले 5 साल और 3 साल के औसत वैल्यूएशन 67 गुना और 65 गुना से नीचे है.
Morgan Stanley का मानना है कि Titan का कोर बिजनेस मॉडल मजबूत और लंबे समय तक स्थिर ग्रोथ देने वाला है. यही वजह है कि मौजूदा वैल्यूएशन निवेशकों के लिए आकर्षक एंट्री ऑपर्च्युनिटी बन सकता है.
वेडिंग ज्वेलरी और डायमंड सेगमेंट मजबूत
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार वेडिंग ज्वेलरी सेगमेंट पर असर बेहद सीमित रहने की उम्मीद है, क्योंकि भारत में शादी से जुड़ी खरीदारी सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत मानी जाती है. वहीं डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट पर लगभग कोई असर नहीं दिख रहा है. यह सेगमेंट Titan की कुल सेल्स में करीब 25 फीसदी से 30 फीसदी योगदान देता है और यहां ग्राहकों की परचेजिंग पावर अपेक्षाकृत ज्यादा मानी जाती है.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.08 फीसदी टूटकर 4,079.80 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसमें 1.35 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि बीते एक महीने में यह 8.13 फीसदी टूट चुका है.
यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी! इन सेमीकंडक्टर कंपनियों ने बनाया बड़ा प्लान; निवेशक रखें नजर
बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट
अमेरिका-ईरान युद्ध का इस कंपनी को मिला फायदा, 36.8 करोड़ का मुनाफा; बेचती है इंडक्शन कुकटॉप्स
