बाजार में गिरावट, लेकिन इस शेयर में तूफानी तेजी… 6 महीने में 955% रिटर्न देकर फिर लगा अपर सर्किट

Magnus Steel & Infra जिसने बेहद कम समय में निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. सोमवार 11 मई के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ ₹193 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. खास बात यह रही कि बाजार में कमजोरी के बावजूद यह शेयर लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ.

शेयरों में होल्डिंग. Image Credit: canva/AI image

Magnus Steel & Infra: जहां एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट और बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ छोटे शेयर निवेशकों को हैरान करने वाले रिटर्न दे रहे हैं. ऐसा ही एक नाम Magnus Steel & Infra का है, जिसने बेहद कम समय में निवेशकों को शानदार कमाई कराई है. सोमवार 11 मई के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ ₹193 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. खास बात यह रही कि बाजार में कमजोरी के बावजूद यह शेयर लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ.

कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़े कारोबारी अपडेट के बाद देखने को मिली. कंपनी ने बताया कि उसे Tata Motors के गुजरात और महाराष्ट्र में बनने वाले ऑटोमोबाइल प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर के तौर पर चुना गया है. इसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस स्मॉलकैप शेयर में तेजी से बढ़ गई. पिछले 6 महीनों में यह शेयर करीब 955 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि एक साल में इसमें 2200 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

Tata Motors प्रोजेक्ट से मिला बड़ा मौका

Magnus Steel & Infra अब Tata Motors के नए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए स्टील सप्लाई करेगी. कंपनी HR प्लेट्स, HR शीट्स और अलग-अलग मोटाई वाले स्टील चैनल्स की सप्लाई करेगी, जिनका इस्तेमाल फैक्ट्री और इंडस्ट्रियल शेड बनाने में होगा. कंपनी ने कहा कि सप्लाई का काम शुरू भी हो चुका है और उसे कई खरीद ऑर्डर मिल चुके हैं. यह सप्लाई RIECO Industries के जरिए की जा रही है, जो इन प्रोजेक्ट्स का कॉन्ट्रैक्टर है.

करोड़ों रुपये के ऑर्डर की उम्मीद

  • कंपनी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान वह करीब ₹8.50 करोड़ के ऑर्डर पूरे कर चुकी है.
  • इसके अलावा FY27 में करीब ₹24 करोड़ के और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
  • यानी कुल मिलाकर कंपनी को लगभग ₹32.50 करोड़ का बिजनेस मिलने का अनुमान है.
  • कंपनी का कहना है कि ऑर्डर अलग-अलग चरणों में मिलेंगे और यह निर्माण कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगा.

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

Magnus Steel & Infra के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 5 साल पहले कंपनी का शेयर करीब ₹1.74 पर था, जो अब बढ़कर ₹193 तक पहुंच गया है. यानी इस दौरान निवेशकों को करीब 11,000 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है.

कंपनी के नतीजे भी हुए मजबूत.

  • FY26 में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है.
  • कंपनी ने ₹22.58 करोड़ की कुल आय और ₹4.51 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.
  • इससे साफ है कि कंपनी का कारोबार और मुनाफा दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं.

बिजनेस में बड़ा बदलाव

Magnus Steel & Infra पहले आईटी सर्विस बिजनेस से जुड़ी हुई थी, लेकिन अब कंपनी स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई सेक्टर में तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रही है. कंपनी कृषि उत्पाद कारोबार से आगे बढ़कर अब बड़े इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है. कंपनी ने बड़े ऑर्डर पूरे करने के लिए अपने स्टील सप्लाई नेटवर्क और वर्किंग कैपिटल को भी मजबूत किया है.

इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.