लिस्टिंग के दिन बिग प्लेयर्स की एंट्री! FIIs ने खरीदे लाखों शेयर, रडार पर रखें ये स्टॉक

मॉरिशस-बेस्ड Craft Emerging Market Fund ने ओपन मार्केट के जरिए कुल 21.5 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी में 2.57 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. Citadel Capital Fund ने 12.5 लाख शेयर करीब 15.25 करोड़ रुपये में खरीदे, जबकि Elite Capital Fund ने 9 लाख शेयर करीब 10.98 करोड़ रुपये में खरीदे. दोनों की औसत खरीद कीमत 122 रुपये प्रति शेयर रही.

विदेशी निवेशक Image Credit: money9live.com

Rajputana Stainless के शेयर लिस्टिंग के दिन ही चर्चा में आ गए, जब मॉरिशस-बेस्ड Craft Emerging Market Fund ने कंपनी में 2.57 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली. यह खरीदारी 19 मार्च को ओपन मार्केट के जरिए की गई. कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 122 रुपये से नीचे खुला और दिन के अंत में 7.35 प्रतिशत गिरकर 113.03 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि इसके बावजूद बड़े निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली.

FII की बड़ी खरीदारी

मॉरिशस-बेस्ड Craft Emerging Market Fund ने ओपन मार्केट के जरिए कुल 21.5 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी में 2.57 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. Citadel Capital Fund ने 12.5 लाख शेयर करीब 15.25 करोड़ रुपये में खरीदे, जबकि Elite Capital Fund ने 9 लाख शेयर करीब 10.98 करोड़ रुपये में खरीदे. दोनों की औसत खरीद कीमत 122 रुपये प्रति शेयर रही.

अन्य निवेशकों की एंट्री

इस स्टॉक में अन्य निवेशकों ने भी एंट्री ली. Sapan Anil Shah HUF ने 5.3 लाख शेयर 119.51 रुपये के भाव पर करीब 6.3 करोड़ रुपये में खरीदे, वहीं Smital Suresh Thakkar ने 5.4 लाख शेयर 122 रुपये के भाव पर करीब 6.58 करोड़ रुपये का निवेश किया. इससे यह साफ है कि गिरावट के बावजूद बड़े निवेशक इसमें रुचि दिखा रहे हैं.

Bliss GVS Pharma में भी हलचल

इस बीच Bliss GVS Pharma में भी बड़ी डील देखने को मिली. Mateus ने 9.33 लाख शेयर (करीब 0.9 प्रतिशत हिस्सेदारी) 210.81 रुपये के भाव पर 19.68 करोड़ रुपये में खरीदे. वहीं Arian Investment ने 10 लाख शेयर (करीब 0.94 प्रतिशत हिस्सेदारी) 210.82 रुपये के भाव पर 21.08 करोड़ रुपये में बेच दिए. दिसंबर 2025 तक Mateus के पास कंपनी में 2.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि Arian Investment के पास 4.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

स्टॉक का हाल

Rajputana Stainless का शेयर शुक्रवार को 114.13 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते, तिमाही और एक साल में शेयर करीब 6.45 प्रतिशत तक गिरा है.

कब आया था आईपीओ?

Rajputana Stainless का IPO 9 मार्च को खुलकर 11 मार्च को बंद हुआ था. इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब 255 करोड़ जुटाने की योजना थी, जिसमें 179 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 76 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था. इसके लिए 116 से 122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था.

इसे भी पढ़ें- बड़े प्लेयर्स की बड़ी खरादारी! मार्च में इन 3 शेयरों में FIIs ने लगाया जमकर पैसा, रडार पर रखें स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.